ग्राम पंचायत बड़मार में भ्रष्टाचार की मार, अमृत सरोवर में बड़ा घोटाला का मामला उजागर.

कोरबा/छत्तीसगढ़ करतला जनपद पंचायत मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत बड़मार से भ्रष्टाचार की बड़ी खबर निकल कर आई है 2021-22 वित्तीय वर्ष में देश आजादी के अमृत उत्सव मना रहा था और पंचायतों में अमृत काल योजना चल रहा था सरकार ने पंचायतों में निस्तारी के नया तालाबों और पुराने तालाबों की जीर्णोद्धार करने के लिए अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत पंचायतों को लाखों रूपये दिये जिसमें मनरेगा के तहत काम हुआ।

ग्राम पंचायत बड़मार में भी अमृत सरोवर योजना के तहत नया तालाब के लिए 19 लाख 41 हजार रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी जिसमें तत्कालीन सरपंच सचिव ने प्रारंभिक राशि का आहरण कर केवल उनके द्वारा कार्य योजना का सूचना पटल ही बनाया गया!

उल्लेखनीय है की तत्कालीन सरपंच सचिव ने खुटरी मुड़ा में अमृत सरोवर नया तालाब निर्माण करने के लिए जो जगह चयन किया गया वहां पहले से ही वन विभाग द्वारा लाखों रूपये खर्च करके चेक डैम का निर्माण किया गया है। चेक डैम को दिखाकर और उसका मुल्यांकन कराकर तत्कालीन सरपंच सचिव और मुल्यांकन करने वाले इंजीनियर ने बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दे डाले हैं।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया अमृत सरोवर खोटरी मुड़ा नया तालाब में तत्कालीन सरपंच सचिव ने एक दिन भी काम नहीं करवाया है जहां पर अमृत सरोवर तालाब बनाने का जगह निर्धारित किया गया है वहां पहले से ही वन विभाग द्वारा चेक डैम का निर्माण किया गया है तत्कालीन सरपंच सचिव ने अमृत सरोवर तालाब के नाम पर लाखों रूपये का भ्रष्टाचार किया है शासन प्रशासन को भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही करने की जरूरत है।

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!