KORBA सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, एचटीपीपी दर्री में सविधान दिवस समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, एचटीपीपी दर्री में सविधान दिवस समारोह भव्य रूप से सम्पन्न

संविधान दिवस पर ज्ञान, संस्कार और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम

कोरबा। 26 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, एचटीपीपी दर्री में संविधान दिवस अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर सुबह से ही देशभक्ति और अनुशासन की भावना से सराबोर दिखाई दे रहा था। विद्यार्थियों ने इस महत्वपूर्ण दिवस को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारी की थी और परिसर में कार्यक्रम का आरंभ प्रात: कालीन प्रार्थना से हुई।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता एवं प्राचार्य श्रीमति सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान ही हमारी पहचान है, यह हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और देश की विविधता को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। उन्होंने संविधान दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों को संविधान का महत्व और उसमें निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी।

०संविधान की शपथ — राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प

कार्यक्रम के दौरान सभी आचार्यों/दीदी और विद्यालय के बच्चों ने मिलकर संविधान की शपथ ली। शपथ ग्रहण के समय विद्यालय परिसर में देशभक्ति की भावना का अनुपम दृश्य दिखाई दिया। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे देश के हित में कार्य करेंगे और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और कर्तव्यबोध जागृत करता है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम बच्चों में सृजनशीलता, जागरूकता और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय, एचटीपीपी दर्री द्वारा किया गया यह आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सार्थक योगदान देता है। विद्यालय का प्रयास न केवल शिक्षा तक सीमित है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक और नैतिक मूल्यों का भी संवर्धन करता है। संविधान दिवस जैसे आयोजन बच्चों को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ प्रदान करते हैं। निश्चित ही यह पहल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई है। अध्यक्ष अमर गिदवानी की अनुशंसा पर महासचिव जितेन्द्र बड़वानी तथा महिला विंग की…

    Read more

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    कोरबा, जिले के कोरकोमा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। उपार्जन केंद्र कुदमुरा समिति कोरकोमा में पदस्थ मंडी प्रभारी राजेश कुमार सिंह (55) की बीती रात जंगली हाथी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    खरसिया के परासकोल में युवक के अंधे हत्या का खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल
    error: Content is protected !!