कोरबा । जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मनोज चौहान एवं मुकेश राठौर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मनरेगा में सुधार के नाम पर केन्द्र सरकार ने रोजगार गारंटी स्कीम को खत्म करने का जो काम किया है, जिसके विरोध में 24 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जावेगा, साथ ही धान खरीदी एवं SIR में व्याप्त अनियमितता को लेकर भी विरोध प्रदर्शन किया जावेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय ने जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पार्षद, पूर्व पार्षद, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अजा वर्ग प्रकोष्ठ, अजजा प्रकोष्ठ, अल्पसंख्यक वर्ग प्रकोष्ठ सहित कांगे्रस संगठन के समस्त मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं वार्ड और बूथ कमेटी के सभी पदाधिकारी सदस्यगणों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।








Comments are closed.