
बिलासपुर कांग्रेस भवन का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण का कार्य जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की देखरेख में तेजी से चल रहा है। बुधवार को कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव ने निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संगठन को नई दिशा देने के लिए महेंद्र गंगोत्री के प्रयासों की सराहना की।
महेंद्र गंगोत्री एवं सुधांशु मिश्रा की सक्रियता से बदला स्वरूप
कांग्रेस भवन के जीर्णोद्धार में कांग्रेस पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा व्यक्तिगत रूप से रुचि ले रहे हैं। उन्होंने विधायक अटल श्रीवास्तव को भवन के आधुनिक स्वरूप, चल रहे रंग-रोगन और आवश्यक मरम्मत कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो रहा है इसकी विस्तृत जानकारी दी है। महेंद्र गंगोत्री के देख रेख में भवन को न केवल सुंदर बनाया जा रहा है, बल्कि कार्यकर्ताओं की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भवन का नवीनीकरण कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले साथियों को एक बेहतर मंच प्रदान करने के लिए किया जा रहा है।शहर अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की आस्था का केंद्र है कांग्रेस भवन, हमारे लिए केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि कांग्रेस की विचारधारा और संघर्ष की जीवंत विरासत है। हमारा लक्ष्य है कि यहाँ पहुँचने वाले हर ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता को गर्व की अनुभूति हो। विधायक जी के मार्गदर्शन में हम इसे एक आधुनिक और सशक्त केंद्र के रूप में विकसित कर रहे हैं।







Comments are closed.