तखतपुर के ग्राम बेलपान में पूर्ण ईशर–गवरा महापूजन महापर्व श्रद्धा व धूमधाम से संपन्न

बिलासपुर – तखतपुर के ग्राम बेलपान में पूर्ण ईशर–गवरा महापूजन महापर्व का भव्य आयोजन को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार ईशर–गौरी शुभ विवाह का आयोजन किया गया, जिसे देखने एवं उसमें सहभागिता करने के लिए क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरु माता दुर्गे दुलेशवरी सिदार जी (पूर्व जनपद अध्यक्ष, पाली) ने की।

आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेन्द्र प्रधान (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री लव सिदार जी (जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज), दिलीप ध्रुव (जनपद सदस्य), महेंद्र सिंह नेताम, मनराखन जगत, भवर सिंह छेदेईहा, गौरी शंकर जगत, जवाहर मरावी, संतोष नारायण, डॉ. शंकर नेताम जी, अजय सिरसो, बिंदु मरकाम जी तथा नितिन प्रधान जी (जिला संयुक्त सचिव) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री लव सिदार जी ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। उन्होंने धर्म, संस्कृति और सामाजिक व्यवस्था को सहेजने में ऐसे पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।महापूजन के दौरान भक्ति गीतों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों एवं धार्मिक अनुष्ठानों से संपूर्ण ग्राम क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

आयोजन में 3000 से अधिक क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।समिति सदस्यों एवं ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित यह महापर्व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!