
कोरबा – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की वरिष्ठ नेता सुरवरम सुधाकर रेड्डी जी का शुक्रवार रात हैदराबाद में निधन हो गया वह पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। वामपंथी राजनीति में एक कद्दावर हस्ती, सुधाकर रेड्डी ने तेलंगाना और देश-भर में पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह दो बार नलगोंडा से सांसद रहे और शोषित, पीड़ित, मजदूर अधिकारों, सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता था। सुधाकर रेड्डी 25 मार्च 1942 को हैदराबाद में जन्म हुआ। उनकी शिक्षा नगर पालिका हाई स्कूल और र्कनल मेमोरियल हाई स्कूल कुरनूल से इतिहास में बीए किये और वर्ष 1967 में हैदराबाद के उस्मानिया यूनिवर्सिटी लां कॉलेज से एल एल बी किये।, लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार 22 अगस्त 2025 को हैदराबाद में उनका आकास्मिक निधन हो गया।
पवन कुमार वर्मा ने कहा कि कामरेड सुधाकर जी का निधन ऐसी समय में हुआ है जब देश के अंदर फासीवादी न केवल सर उठा रहा है बल्कि वह तेजी से आगे भी बढ़ रहा है।
उनका निधन राष्ट्रीय क्षति है।और विशेषकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। यह कमी कभी पूरी नहीं हो सकती।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा एवं कोरबा जिले के (एटक) परिवार और महिला संगठन (एन एफ आई डब्लू) कोरबा हम कॉमरेड रेड्डी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और इस कठिन समय में उनके परिजनों एवं साथियों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
पवन कुमार वर्मा
जिला सचिव
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा छत्तीसगढ़







Comments are closed.