राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

कोरबा धान की खरीदी का काम कोरबा जिले में अंतिम रूप से 6 फरवरी को समाप्त हो गया है। लगभग एक पखवाड़ा बीतने के बाद भी धान का उठाव नहीं हो सका है। काफी लचर व्यवस्था होने से समितियां परेशान हैं। कहा जा रहा है कि प्रशासन के निर्देश और मार्कफेड की ओर से कागजी कार्यवाही करने के बावजूद राइस मिलर्स की मनमानी जारी है। इस रवैये से धान उपार्जन केंद्रों की समितियों के सामने चुनौतियां खड़ी हो गई है।

जानकारी के अनुसार जिले में सत्र 2025-26 में 27 लाख 56 हजार मिट्रिक टन धान का उपार्जन 50 हजार से अधिक किसानों के द्वारा अपनी पहुंच बनाने से हुआ। अलग-अलग कारणों से इस बार किसानों का पंजीकरण ज्यादा हुआ, फिर भी सत्यापन सहित कई प्रकार के अड़ंगेबाजी के चक्कर में 17 हजार से ज्यादा किसान अपने खेत में उपार्जित धान को बेचने से वंचित रहे। सरकार ने घोषित तौर पर 15 नवंबर से धान की खरीदी शुरू की थी। जिले में अनेक केंद्रों में चार-पांच दिन बाद ही यह काम प्रारंभ हो सका। 31 जनवरी तक धान की खरीदी की गई। विभिन्न दिक्कतों को देखते हुए फरवरी में 5 और 6 तारीख को गिनती के कुछ किसानों से धान का उपार्जन किया गया और इसी के साथ सत्र की समाप्ति हो गई।

इस वर्ष धान की खरीदी कराने वाले अधिकारियों ने राइस मिलर्स के साथ अनुबंध किया जरूर लेकिन इसमें विलंब हुआ। हालिया स्थिति यह है कि मार्कफेड के द्वारा विभिन्न समितियों के तहत चल रहे उपार्जन केंद्रों के लिए डीओ तो काटे जा रहे हैं लेकिन उठाव की रफ्तार लचर है। अभी भी उपार्जन केंद्रों में 3 लाख मिट्रिक टन से ज्यादा धान का स्टॉक मौजूद है। इनमें मुख्य मार्गों के नजदीकी से लेकर दूरस्थ और हाथी प्रभावित क्षेत्र वाले उपार्जन केंद्र भी शामिल हैं। यहां पर हजारों क्विंटल धान का स्टॉक मौजूद है। समितियां इंतजार कर रही हैं कि कब मिलर्स की गाडियां यहां पहुंचे तो धान का उठाव कराया जा सके। उठाव में देरी होने से कई तरह के टेंशन बढ़ रहे हैं।

  • Related Posts

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान जिले के कापा नवापारा (चोटिया) के जंगल मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार…

    Read more

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    पीएम सूर्यघर योजना में शहरी व ग्रामीण हितग्राहियों को जोड़ते हुए सोलर पैनल स्थापना में लाएं तेजी- कलेक्टर कृषि चौपाल में किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने और मार्गदर्शन सुदृढ़…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कोरबा : चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ली समय-सीमा बैठक

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    राताखार भूमि पट्टा विवाद हाईकोर्ट की नोटिस के बाद भी बेदखली नोटिस जारी पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने जिला प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल जिम्मेदारों पर कार्रवाई कर विधिवत सीमांकन कराने सचिव को लिखा पत्र 

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    राइस मिलर्स के आगे बेबस सिस्टम, धान का उठाव न होने से समितियां परेशान

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    तिल्दा नेवरा में खुशी की लहर: विकास सुखवानी बने छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस

    कोरबा में गोबर गैस टंकी में मिला 2 वर्षीय बच्चे का शव, जांच में जुटी पुलिस
    error: Content is protected !!