कोरबा – ग्राम पंचायत बोईदा में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। पंचायत के सरपंच संजय राज के द्वारा गांव के बच्चों को क्रिकेट बैट और बॉल का वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।इस अवसर पर सरपंच ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है। गांव के बच्चों में छुपी प्रतिभा को आगे लाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है, ताकि वे मोबाइल और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर खेलों की ओर आकर्षित हों।कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने भी सरपंच संजय राज ने की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी आगे चलकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।ग्राम पंचायत बोईदा में आयोजित इस छोटे लेकिन प्रेरणादायक कार्यक्रम ने बच्चों को खेल के प्रति नई ऊर्जा और आत्मविश्वास दिया।इस दौरान राजेन्द्र ओग्रे,आर्यन ओग्रे,रवि ओग्रे,साहिल ओग्रे,सोनु ओग्रे,अमन ओग्रे,गौतम ओग्रे,राविन्द्र ओग्रे,मोनु ओग्रे मौजूद रहे।
देर रात कपड़े की दुकान में लगी आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…








Comments are closed.