20 जनवरी तक पूरा करें प्रयास आवासीय विद्यालय का काम-कलेक्टर

(बिलासपुर) कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज निगम कमिश्नर प्रकाश सर्वे के साथ शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान छठ घाट में निर्माणाधीन प्रयास आवासीय विद्यालय के शेष कार्यों को 20 जनवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए है। विदित है कि छठघाट में 300 सीटर प्रयास आवासीय विद्यालय का फिनिशिंग कार्य जारी है,जिसे नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल पूरे निर्माण और योजना की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए किचन,डायनिंग एरिया और बच्चों के क्लास तथा आवास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

   कलेक्टर संजय अग्रवाल और निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने अशोक नगर से बिरकोना तक और मंगला चौक से आजाद चौक तक बनने वाले सड़क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। मधुबन में नगर निगम द्वारा एजुकेशन हब भी बनाया जा रहा है जिसके निर्माण स्थल का भी कलेक्टर अग्रवाल और निगम कमिश्नर ने जायजा लिया। पीएम ई बस सेवा योजना के तहत सिटी बस डिपो में निर्माणाधीन सिटी बस टर्मिनल का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया और कार्य की गति को तेज करते हुए जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

पीएम ई बस सेवा में बिलासपुर को 50 ई बस की सौगात मिलने वाली है जिसके लिए आवश्यक सिटी ई बस टर्मिनल कांप्लेक्स तैयार किया जा रहा है,कोनी स्थित सिटी बस डिपो में कुल साढ़े पांच एकड़ एरिया में 11 करोड़ 45 लाख की लागत से इलेक्ट्रिक बसों के हिसाब से टर्मिनल कांप्लेक्स तैयार किया जाएगा,जहां 13 चार्जिंग स्टेशन,यात्री प्रतीक्षालय,वर्कशॉप आफिस,पार्किंग एरिया,ग्रीन एरिया तैयार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    Comments are closed.

    You Missed

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
    error: Content is protected !!