कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देशकोरबा, दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव ,एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, आदिवासी विकास,पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    दुरपा रोड मंदिर में अगले दिन दोपहर से भंडारा कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में यहां के पीएच रोड स्थित नहर पुल से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। कई…

    Read more

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

      महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी से केराझरिया (पाली) में आयोजित होने वाले आस्था ,कला ,एवं समृद्धि का महापर्व 2 दिवसीय पाली महोत्सव में महाशिवरात्रि पर्व के दिन मेरा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    आंध्र समाज स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया

    आंध्र समाज स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया

    सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

    सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

    नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, मेजर शील्ड से सम्मानित

    नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, मेजर शील्ड से सम्मानित
    error: Content is protected !!