कलेक्टर अजीत वसंत ने कनकी धान उपार्जन केंद्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

वास्तविक किसानों से इसी खरीफ सीजन के धान खरीदने  के निर्देश

अवैध धान को रोकने में किसानों से सहयोग मांगा

कोरबा 10 दिसंबर।कलेक्टर अजीत वसंत ने आज कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कनकी के धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से संवाद किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी एवं प्रबंधक को निर्देशित किया कि खरीफ सीजन के धान केवल वास्तविक और पंजीकृत किसानों से ही खरीदे जाएँ।
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र की समग्र व्यवस्था का अवलोकन करते हुए यह निर्देश दिए कि धान का भंडारण एवं स्टैकिंग सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न आए। साथ ही बारदाने की संख्या का पंजी में शत-प्रतिशत सही एंट्री सुनिश्चित करने और बारदानों में स्टेंसिल लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने उपार्जन केंद्र में लगे कैमरों को सदैव क्रियाशील रखने और आवक एप्लीकेशन में प्रत्येक किसान की जानकारी पूरी तरह दर्ज करने के निर्देश दिए, जिससे खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए अवैध धान को बेचने से रोकने सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि  यदि कहीं अवैध धान खपाने की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवश्य सूचित करें।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, खाद्य एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!