
कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा मार्ग पर स्थित बरमपुर चौक के समीप कुसमुंडा की ओर से कोयला लेकर आ रही एक ट्रैलर एकाएक अनियंत्रित होकर चौक के पास पलट गया। हादसे के वक्त सड़क पर अन्य वाहन पास में नहीं थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद वाहन में लदा सारा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे आवागमन में भी काफी बाधा उत्पन्न हुई। घटना के बाद से चालक दुर्घटना स्थल से गायब बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगो ने आरोप लगाते हुए कहा की बरमपुर चौक के पास मोड पर अक्सर दुर्घटनाएं घटती रहती हैं। मोड पर अंधेरा है, साथ ही कोई संकेत या साइन बोर्ड नहीं लगाया गया है नहीं कोई गति अवरोधक बना है। जिसकी वजह से वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं। फोरलेन सड़क होने के बावजूद बरमपुर चौक पर कोई गति अवरोधक नहीं बनाया गया है। नहर से सटा हुआ मोड़ काफी तीखा है, लेकिन यहाँ कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया है।
हादसों का एक बड़ा कारण कोरबा से कुसमुंडा मार्ग पर पर्याप्त रोशनी न होना भी बताया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से रात के समय यहाँ घना अंधेरा छाया रहता है। भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही के बीच दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता किसी खतरे से कम नहीं है। अंधेरे के कारण पहले भी यहाँ कई छोटी-बड़ी दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं।







Comments are closed.