ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठिठुरन, अगले तीन दिनों में पारा 3 डिग्री तक गिरने की संभावना

 प्रदेश में लोगों को आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंडी का सामना करना पड़ सकता है. प्रदेश के तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले तीन दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. वहीं राजधानी में रात का पारा भी लगभग 1 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

मौसम वैज्ञानिक ने जानकारी दी कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिरावट होने की संभावना है. आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

शहर (City)

अधिकतम (Maximum)

न्यूनतम (Minimum)

रायपुर (Raipur)

31.1

21.3

माना (Mana)

30.7

19.5

बिलासपुर(Bilaspur)

30.8

21.6

पेंड्रा (Pendra)

30.4

14.6

अंबिकापुर(Ambikapur)

29.4

12.5

जगदलपुर(Jagdalpur)

19.2

17.2

दुर्ग (Durg)

30.8

17.2

राजनांदगांव(Rajnandgaon)

31.0

17.0

प्रदेश में शुक्रवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों में कहीं बारिश की गतिविधि दर्ज नहीं हुई है. आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. अगले 2 दिन बाद भी कोई परिवर्तन के आसार नहीं हैं.
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. इस दौरान पारा 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

  • Related Posts

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा कोरबा।आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    कोरबा, 08 मार्च 2026/ उच्च न्यायालय बिलासपुर (छत्तीसगढ़), राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार आज 08 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    हनुमंत कथा के उपलक्ष्य में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यसमिति की होगी घोषणा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला न्यायालय कोरबा में किया गया

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    किसानों के खेतों में उतरे कलेक्टर के कदम,मूंगफली – उड़द और मक्का की फसल का किया अवलोकन

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    जांजगीर-चांपा 300 साल पुरानी परंपरा: पंतोरा में पंचमी पर लट्ठमार होली, पूजा के बाद युवतियों ने बरसाईं लाठियां अनोखी परंपरा  

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात

    कटघोरा को जिला बनाने की मांग को विधायक तुलेश्वर सिंह का समर्थन,अधिवक्ता संघ से की मुलाकात
    error: Content is protected !!