छत्तीसगढ़: आज 13 जिलों में यलो-अलर्ट, चलेगी आंधी, गिरेगी बिजली; बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश

रायपुर । आज, गुरुवार को कोंडागांव और कांकेर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है। वहीं बीजापुर, नारायणपुर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, रायपुर, मुंगेली, बिलासपुर सहित 13 जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और आंधी चलने का यलो अलर्ट जारी किया है।

बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही। कई गांवों का संपर्क उनके जिला मुख्यालयों से टूट चुका है। वायुसेना भी रेस्क्यू काम में जुटी रही। मुख्यमंत्री भी अपनी विदेश यात्रा के बीच बस्तर के हालात पर चिंता जताई हैं। पिछले 24 घंटों की बात करें तो बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

जिसमें सुकमा में 210 MM, बास्तानार में 200 MM और लोहांडीगुड़ा में 190 MM वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

पहले ये तस्वीरें देखिए…

भारी बारिश के बाद लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर गांव में इंद्रावती नदी का पानी घुस गया। लोगों को रेस्क्यू किया गया।

लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के मांदर गांव में घर की छत पर फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला गया।

वायुसेना का रेस्क्यू अभियान, बस्तर में अब 68 को बचाया गया

इससे पहले इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण मांदर गांव में घर की छत पर फंसे 6 लोगों को वायुसेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इसके अलावा SDRF और अन्य बचाव दल ने मिलकर 68 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया है।

नाले में बही कार, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

NH-30 जगदलपुर-सुकमा मार्ग पर दरभा घाटी के पास उफनते नाले को पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में तमिलनाडु से बस्तर घूमने आए परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई।

SDRF की टीम ने कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजकर पोस्टमॉर्टम किया गया।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!