
रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। वहीं कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने भी नामांकन दाखिल किया है।
फूलो देवी नेताम वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें उनका नाम भी शामिल है। इसके बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने उन पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए दोबारा राज्यसभा का टिकट दिया है।
कई बड़े नेताओं के नाम थे चर्चा में
कांग्रेस में उम्मीदवार तय करने को लेकर कई नामों पर मंथन किया गया था। इनमें पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री टीएस सिंह देव के नाम भी चर्चा में थे। हालांकि अंततः पार्टी ने फूलो देवी नेताम को ही उम्मीदवार बनाने का फैसला किया।
6 मार्च को नामांकन की जांच
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
16 मार्च को मतदान और उसी दिन मतगणना
राज्यसभा चुनाव के लिए 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी।







Comments are closed.