छत्तीसगढ़: पीएमजीएसवाय चतुर्थ चरण के कार्य में भ्रष्टाचार की PM से ननकीराम कंवर ने शिकायत की

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम कंवर ने फिर से अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भ्रष्ट अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पीएम को लिखे पत्र में ननकीराम कंवर ने छग ग्रामीण विकास अभिकरण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में पदस्थ प्रभारी अभियंता पर अरबों रुपए का भ्रष्टाचार करने और गलत तरीके से नौकरी प्राप्त करने का आरोप लगाया है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा पीएमजीएसवाय चतुर्थ चरण 2025-26 बैच में छत्तीसगढ़ को 24 जिलों के लिए 734 सड़क लंबाई 2427 किमी लागत 2225 करोड़ की स्वीकृति मिली है। प्रभारी प्रमुख अभियंता द्वारा उपरोक्त निविदा लगाई गई है। प्रभारी प्रमुख अभियंता और विभाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दोनों के ऊपर भ्रष्टाचार की जांच ईओडब्ल्यू और एसीबी कर रही है। इनके द्वारा निविदा सूचना क्रमांक 1076 को दूषित प्रक्रिया अपनाकर लगाई गई है। साथ ही उन्होंने पत्र में लिखा है कि प्रभारी प्रमुख अभियंता के खिलाफ उच्च स्तरीय छानबीन समिति में प्रकरण दर्ज है। इसकी भी जांच वर्षों से लंबित है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में इनके द्वारा 80-80 किमी की कई ब्लॉकों को जोड़कर 30-40 करोड़ की निविदा बनाई गई है, जो गलत है। सबसे बड़ा खेल बिड कैपेसिटी की गणना एम-3 की जगह एम 2 कर दिया गया है। जबकि 2001 से आज तक एम 3 ही थी। छग पीडब्ल्यूडी में एम 2.5 है।

पूर्व मंत्री कंवर ने पत्र में यह भी लिखा है कि भारत सरकार में मोर्थ के पीएमजीएसवाय डॉक्यूमेंट परफारमेंस गारंटी तथा अतिरिक्त परफारमेंस गारंटी ही राशि बैंक गारंटी के रूप में ली जाती है। लेकिन अधिकारियों द्वारा भारत सरकार के मोर्थ के नियम के विपरीत अन बैलेंस निविदा में एपीएस राशि जमा करने के लिए नया तरीका अपनाया गया, जिससे प्रतिस्पर्धा न हो सके। इन्होंने अन बैलेंस की परिभाषा एसबीडी के विपरीत पीएसी के 90 प्रतिशत राशि से जितना नीचे जाओगे इतनी राशि का एफडीआर जमा करें या इस राशि का दो गुना बैंक गारंटी जमा करें। इससे प्रदेश के छोटे ठेकेदार बाहर हो जाएंगे। इसके अलावा दो करोड़, पांच करोड़, 12 करोड़, 15 करोड़, 20 करोड़, 30 करोड़ व 40 करोड़ की सभी निविदाओं के कार्य पूर्ण करने का समय 12 माह दिया गया है।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!