छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान CSR फंड के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस विधायकों ने फंड के वितरण में पक्षपात और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए जांजगीर जिले के कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जिले में CSR फंड के उपयोग में जनप्रतिनिधियों की अनुशंसाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है और राशि का वितरण कलेक्टर की मनमर्जी से हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब जनप्रतिनिधियों की समिति की सिफारिशों का पालन नहीं हो रहा, तो ऐसी व्यवस्था का औचित्य क्या रह जाता है।

इस पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने स्पष्ट किया कि CSR फंड के लिए कोई औपचारिक समिति नहीं होती और इसका उपयोग गांवों के विकास कार्यों में किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि विधायक की ओर से दो प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

मंत्री के जवाब पर कांग्रेस विधायक ने आग्रह किया कि प्रस्तावों पर घोषणा कर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। हालांकि मंत्री ने कहा कि उन्हें सीधे घोषणा करने या निर्देश देने का अधिकार नहीं है।

मंत्री के इस जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में तंज कसते हुए कहा, “जब मंत्री कलेक्टर को निर्देशित ही नहीं कर सकते, तो फिर मंत्री होने का क्या औचित्य है?” उनके इस बयान के बाद सदन में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया।

  • Related Posts

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग-130 कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग पर कोनकोना पंडो रिसोर्ट के पास की बताई जा रही है, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर…

    Read more

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    अवैध उत्खनन रोकने हेतु टीम सक्रिय, मोबाइल नम्बर पर की जा सकती है शिकायत कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिला कोरबा में स्वीकृत सभी 20 रेत…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    नेशनल हाईवे-130 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    रेत खदानों में लगाया गया डिसप्ले, आम नागरिकों को मिल सकेगी जानकारी

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: CSR फंड पर गरमाया सदन, मंत्री के जवाब पर भूपेश बघेल का तीखा तंज

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 13 माह की मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत; परिजनों ने किया हंगामा

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

    बजट पर उठे सवाल: वादों की झलक नहीं, युवाओं और ग्रामीण विकास की अनदेखी – संजीव पाल

    विशेष शिविर में 401 दिव्यांग हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल से लौटी मुस्कान

    विशेष शिविर में 401 दिव्यांग हुए लाभान्वित, संवेदनशील पहल से लौटी मुस्कान
    error: Content is protected !!