मड़वा के खेत से धान खरीदी केंद्र तक खुशियों की फसल, धान बेचकर संतुष्ट हुए चंद्रकुमार

 जिले के ग्राम मड़वा निवासी चंद्र कुमार साहू की कहानी आज मेहनतकश किसानों के लिए आशा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बनकर सामने आई है। उचित समर्थन मूल्य और पारदर्शी व्यवस्था से मिली राशि से अब वे बच्चों की पढ़ाई और घर की जरूरतों को लेकर निश्चिंत हैं। श्री साहू कहते हैं कि शासन की किसान-हितैषी व्यवस्था ने खेती को फिर से उम्मीद का माध्यम बना दिया है। उन्होंने उपार्जन केन्द्र पहुंचकर 31 क्विंटल धान लेकर धान विक्रय किया। केंद्र पर पहुंचते ही उन्हें सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था का अनुभव हुआ। नमी परीक्षण, तौल, पंजीयन और विक्रय की प्रक्रिया पूरी तरह समयबद्ध और सरल रही, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।


किसान श्री साहू ने बताया कि ऑफलाइन टोकन के साथ-साथ ऑनलाइन ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल एप के माध्यम से 24×7 घर बैठे टोकन प्राप्त करने की सुविधा ने किसानों की परेशानियों को काफी हद तक कम कर दिया है। इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है।

  • Related Posts

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

     तीज-त्योहारों,राष्ट्रीय पर्व पर देते हैं मान-सम्मान कोरबा। उम्र के अंतिम पड़ाव पर जिन वृद्धजनों को उनके परिजनों ने छोड़ दिया है, या किसी कारण से वृध्द आश्रम में रहकर एकाकी…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल

    कोरबा में होली पर नशेड़ियों का तांडव: चाकू और सर्जिकल ब्लेड से हमला, चार युवक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!