अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में समाजजन, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आयोजन गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति, छत्तीसगढ़ गोंडवाना संघ एवं गोंडवाना सामाजिक उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंघार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गुरुमाता दुलेवरी सिंदार (पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत पाली, जिला कोरबा) ने की।
इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में
माननीय कमलेश्वर पटेल (सीधी, सदस्य भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस),
राजकुमार रोत (सांसद बांसवाड़ा, राजस्थान),
ओमकार मरकाम (विधायक डिंडोरी),
फुन्देलाल मरकाम (विधायक पुष्पराजगढ़),
चैन सिंह वड़के (विधायक निवास) तथा
शरद गुलाबलाल कोल (विधायक ब्यौहारी) उपस्थित रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में
राज श्याम जी (जनपद अध्यक्ष जैतहरी, जिला अनूपपुर),
डॉ. कैलाश नेताम (प्राध्यापक एवं जिलाध्यक्ष अजाक्स, जिला सीधी),
अशोक सिंह पनका (जिला पंचायत सदस्य, जिला सिंगरौली),
तिलक राज सिंह उइके (सरपंच ग्राम पंचायत टिकरी, जिला सीधी),
रामप्रसाद राठिया (प्रदेश सहसचिव आदिवासी कांग्रेस, सीधी) तथा
लालदेव सिंह कुशराम (जिलाध्यक्ष गोंगपा, जिला सीधी) शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने गोंडी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि गोंडवाना समाज की पहचान उसकी प्रकृति आधारित संस्कृति और परंपराओं से है। समाज के लोगों से अपनी भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी को इससे जोड़ने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक संवाद और पारंपरिक अनुष्ठानों के माध्यम से समाज की एकता और गौरव का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से आए हजारों समाजजनों की उपस्थिति से आयोजन ऐतिहासिक और भव्य बन गया।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    अंजनी कुमार साहू सीपत,,,,,7मार्च को सीआईएसएफ दिवस सप्ताह (03.03.2026 से 10.03.2026) के अंतर्गत सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी सीपत द्वारा Dy. Commandant कपिल सुधाकर कामडी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तिरंगा रैली…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!