CG NEWS: खौलते पानी में गिरी 3 साल की बच्ची, दर्दनाक मौत । कोरबा के सीतामढ़ी में महज 3 साल की मासूम बच्ची की खौलते पानी में गिरकर झुलसने से मौत

हो गई। ये हादसा उस समय हुआ, जब बच्ची खेलते-खेलते रसोई में चली गई और सिगड़ी पर रखे उबलते पानी में गिर पड़ी। मजदूर रामकृष्ण पटेल की 3 वर्षीय बेटी दिव्या की खौलते पानी में गिरने से मौत हो गई। यह घटना सीतामढ़ी इलाके की है। इस इलाके में रहने वाने रामकृष्ण पटेल मजदूरी का काम करते हैं। रामकृष्ण की दो बेटियां हैं। दिव्या उनकी छोटी बेटी थी। परिवार वालों के मुताबिक, शनिवार को दिव्या की मां चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रख कर किसी काम से बाहर गई थी।  इसी दौरान खेलते-खेलते दिव्या वहां पहुंची और खौलते पानी में गिर गई। इससे उसका सामने का पूरा शरीर झुलस गया। परिवार वालों ने पहले दिव्या को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह काम पर जाने के लिए टिफिन की तैयारी कर रहे थे। जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से प्राप्त मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!