CG NEWS: कृषि विभाग के उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का किया गया औचक निरीक्षण

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले के कृषकों को सुगमता पूर्वक गुणवत्तायुक्त कृषि आदान (बीज उर्वरक कीटनाशक) उपलब्ध कराने के लिए जिला स्तरीय उड़दस्ता दल द्वारा जिले के विभिन्न उर्वरक विक्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

उप संचालक कृषि एल एम भगत ने बताया कि जिला स्तरीय उड़दस्ता दल द्वारा विकासखंड बम्हनीडीह केे मेसर्स अग्रवाल कृषि केन्द्र बम्हनीडीह, मेसर्स आनंत ट्रेडर्स बम्हनीडीह, मेसर्स एग्रो सर्विस सेंटर चांपा, मेसर्स सिद्धी कृषि केन्द्र सिवनी, मेसर्स साहू खाद भण्डार सिवनी एवं मेसर्स राठौर खाद भण्डार सिवनी चांपा के उर्वरक विक्रय स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स अग्रवाल कृषि केन्द्र बम्हनीडीह के विक्रय स्थल में भण्डारित उर्वरक प्राप्ति का स्त्रोत नही होने के कारण यूरिया 188 बोरी, एस.एस.पी. 147 बोरी, डी.ए.पी. 52 बोरी, एन.पी.के. 102 बोरी जप्ती की कार्यवाही की गई। मेसर्स आनंत टेªडर्स बिना स्त्रोत के उर्वरक प्राप्ति के चलते सिंगल सूपर फास्फेट 45 बोरी जप्ती की कार्यवाही करते हुए संबंधित को सुपुर्द किया गया।

मेसर्स एग्रो सर्विस सेंटर चांपा में लाइसेंस में दर्शित नक्शा अन्यत्र स्थल का होने के कारण गोदाम को सील बंद की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार मेसर्स सिद्धी कृषि केन्द्र सिवनी, मेसर्स साहू खाद भण्डार सिवनी, मेसर्स राठौर खाद भण्डार सिवनी चांपा विभिन्न प्रकार के अनिमियतता के चलते कारण बताओ नोटिस एवं मेसर्स साहू कृषि केन्द्र में बिना स्त्रोत के यूरिया 130 बोरी रखने पर जप्ती करते हुए संबंधित को सुपुर्द किया गया।

  • Related Posts

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा। जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। होली के दिन अचानक एक जंगली हाथी धान उपार्जन केंद्र में घुस आया और वहां रखे…

    Read more

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    कोरबा (बालकोनगर) 5 मार्च 2026। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) अपनी सामुदायिक विकास परियोजना ‘उन्नति’ के अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    बालको की उन्नति परियोजना ने बदली ज़िंदगी, गंगोत्री से मशरूम दीदी बनने का सफर

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    प्रशांति के वृद्धों से पुलिस परिवार का अपनापन,खेली होली-लिया आशीर्वाद

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत में सीमा विधानी प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    BREAKING KORBA: जंगली हाथी का हमला, मंडी प्रभारी की कुचलकर मौत

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के स्वर्ण सिटी निवास पर होली मिलन पर उमड़ा जनसैलाब
    error: Content is protected !!