निरीक्षण के दौरान लापरवाह शिक्षकों पर गिरी गाज

कोरबा । शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.आर. दयाल ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया। सुबह 10:10 बजे प्राथमिक शाला खरपड़ी (संकुल रोदे) पहुंचे बीईओ ने पाया कि हेड मास्टर अनुपस्थित थे। इस लापरवाही पर तुरंत उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

निरीक्षण सिर्फ एक विद्यालय तक सीमित नहीं रहा। बीईओ श्री दयाल ने प्राथमिक शाला फुलसर, माध्यमिक शाला शरमा, प्राथमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला बिलासपुर पारा, माध्यमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला कररा बहरा, प्राथमिक शाला सुखारीताल, माध्यमिक शाला हरदेवा सहित कई शालाओं में पहुंचकर व्यवस्था की हकीकत देखी। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन बच्चों को समय पर दिया जाए और कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, जो शिक्षक मुख्यालय में न रहकर रोज आना-जाना करते हैं, उन्हें तत्काल मुख्यालय में अनिवार्य रूप से निवास करने के आदेश दिए गए। बीईओ आर. दयाल की इस सख्त कार्यवाही से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारी का कहना है कि अब नियमित रूप से ऐसे औचक निरीक्षण होंगे ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुविधाएँ सुनिश्चित की जा सकें।

  • Related Posts

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    योजना की मदद से जीवन की राह हुई आसान  सुखमत मंझवार घर की जरूरतों में सहारा बनी महतारी वंदन योजना की राशि – राजकुमारी मंझवार कोरबा 10 मार्च 2026/ वनांचल…

    Read more

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पोड़ी उपरोड़ा। जिले के वनांचल क्षेत्र पसान में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    सफलता की कहानीमहतारी वंदन योजना से वनांचल की महिलाओं का जीवन हुआ सशक्त

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    पसान: हैवान बना पति, डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…
    error: Content is protected !!