“कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

कोरबा में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार सुबह नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ राताखार बस्ती पहुंची, जहां कबाड़ कारोबारियों द्वारा किए गए अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी हलचल देखी गई और स्थानीय लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक शहर में कई स्थानों पर बिना अनुमति के कबाड़ की दुकानें संचालित की जा रही थीं और इनके द्वारा सरकारी जमीन व आसपास के क्षेत्रों पर अवैध कब्जा भी कर लिया गया था।

इसी शिकायत के आधार पर नगर निगम की तोड़ू टीम ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले राताखार क्षेत्र में अवैध ढांचों को ध्वस्त किया।बताया जा रहा है कि मुड़ापार समेत शहर के अन्य इलाकों में संचालित कबाड़ दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है। नगर निगम के साथ पुलिस के जवान भी मौके पर तैनात हैं ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध या विवाद की स्थिति पैदा न हो सके।नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध कब्जा और बिना अनुमति चल रहे व्यवसायों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

अधिकारियों ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    रसोई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग, भाकपा ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद कोरबा ने रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बढ़ती कालाबाजारी, जमाखोरी और घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों को लेकर गहरी चिंता जताई है।…

    कोरबा में 14 मार्च से शुरू हुआ चेटीचंद्र महोत्सव, 20 मार्च तक होंगे विविध धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम

    कोरबा। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में चेटीचंद्र महोत्सव का आयोजन 14 मार्च से प्रारंभ होकर 20…

    Comments are closed.

    You Missed

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी
    error: Content is protected !!