राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव में ब्रिजेश शुक्ला ने भरा नामांकन, युवा के साथ वरिष्ठ अधिवक्ताओं का चौतरफा समर्थन

बिलासपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 के लिए कोरबा के वरिष्ठ और नामी अधिवक्ता ब्रिजेश कुमार शुक्ला ने आज नामांकन दाखिल किया। ब्रिजेश शुक्ला के साथ इस बार वरिष्ठ अधिवक्ताओ के साथ ही युवा अधिवक्ताओ की टीम खड़ी नजर आ रही है। पिछले चुनाव में सदस्य निर्वाचित होकर ब्रिजेश शुक्ला राज्य अनुशासन समिति के चेयरमैन बने थे। अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओ के हित में काम करने के साथ अधिवक्ताओं में नैतिक गुणवत्ता के विकास में सफल रहे थे। लगभग 11 वर्ष के बाद राज्य विधिज्ञ परिषद का चुनाव हो रहा है जिसको लेकर अधिवक्ताओ में जबरदस्त उत्साह है।अपनी निर्विरोध छवि तथा आपसी सामंजस्य से काम करने के गुण के कारण ब्रिजेश शुक्ला को कोरबा, कटघोरा, पाली, करतला सहित संपूर्ण बिलासपुर संभाग से चौतरफा समर्थन मिल रहा है। ब्रिजेश कुमार शुक्ला की वरिष्ठ अधिवक्ताओ में गहरी पैठ है इसके साथ ही स्वच्छ और निर्विवाद छवि के कारण युवा और महिला अधिवक्ताओं की पहली पसंद बनकर उभर रहे हैं, जिसको देखते हुए उनके भारी मतों से चुनकर आने की संभावना है। उच्च न्यायालय बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ विधिज्ञ परिषद कार्यालय में ब्रिजेश कुमार शुक्ला ने अपने समर्थकों के साथ आज नामांकन दाखिल किया। ब्रिजेश कुमार शुक्ला के साथ नगर निगम सभापति और जिला अधिवक्ता संघ कोरबा के सचिव नूतनसिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, राधेश्याम पटेल, जे.के. तिवारी, गीता श्रीवास, राम वल्लभ पांडे, रवि शर्मा, योगेश देवांगन, अंचला राठौर, अशोक कुमार पाल, आशुतोष शुक्ला, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    महिला सशक्तिकरण की सशक्त मिसाल, वोकल फॉर लोकल को मिल रहा बढ़ावा नैना और प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने लगाया हर्बल गुलाल का स्टॉलजांजगीर-चांपा, 3 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय…

    Read more

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    *कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य  जिले में मादक पदार्थों की उपलब्धता, सेवन एवं अवैध बिक्री पर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    स्व-सहायता समूह की दीदियों ने कलेक्टोरेट और जिला पंचायत में लगाया प्राकृतिक रंगों से बने गुलाल का स्टॉल

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    Amarjeet Bhagat : छत्तीसगढ़ राज्यसभा टिकट के लिए कांग्रेस में घमासान, दिल्ली दरबार पहुंचे अमरजीत भगत

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
    error: Content is protected !!