BREAKING :कोरबा में ACB की बड़ी कार्रवाई: 50 हजार की रिश्वत लेते असिस्टेंट इंजीनियर रंगे हाथ गिरफ्तार

कोरबा जिले में ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) ने विद्युत विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया

। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने विद्युत विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसान से खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है।

ACB से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रलिया निवासी किसान श्यामता टंडन ने अपने खेत में ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के लिए विद्युत विभाग में आवेदन दिया था। इसके बाद असिस्टेंट इंजीनियर सत्येंद्र दिवाकर ने निरीक्षण कर कार्य के एवज में 80 हजार रुपये की अवैध मांग की। आरोपी पहले ही 30 हजार रुपये ले चुका था और शेष 50 हजार रुपये की लगातार मांग कर रहा था।

रिश्वत देने से इनकार करते हुए किसान ने बिलासपुर स्थित एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। 28 जनवरी को शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये के साथ दीपका स्थित आरोपी के कार्यालय भेजा गया। जैसे ही असिस्टेंट इंजीनियर ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।

एसीबी बिलासपुर के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट लोकसेवकों के खिलाफ एसीबी का अभियान लगातार जारी रहेगा और आम नागरिकों से रिश्वत मांगने की घटनाओं की तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!