राशन लेने गई महिला से बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, फिर गला घोंटकर नाले में फेंक दी लाश जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां राशन लेने गई महिला से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद लाश को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। यह मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है

जानकारी के मुताबिक 35 साल की महिला का गांव के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया (45) से अफेयर था। आरोपी ने महिला को घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया और जंगल ले गया। इसके बाद उसने अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर गैंगरेप किया। जब महिला ने शिकायत की बात कही, तो आरोपियों ने गमछा से गला घोंटकर उसे मार डाला। इसके बाद लाश को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर 24 दिन बाद पुलिस ने महिला का कंकाल बरामद किया है।

आरोपी ने काबुल किया जुर्म

दरअसल, महिला 28 जुलाई को घर से राशन सामग्री लेने के लिए सोसाइटी निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। 1 अगस्त को परिजन पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में कुछ अहम सुराग नहीं मिले। जब महिला को आखिरी बार उमेंद्र के साथ देखे जाने की जानकारी मिली, तो मामला संदिग्ध लगा। जांच के दौरान गांव के रहने वाले उमेंद्र प्रसाद बिंझिया को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। उसने अपराध कबूल कर लिया।

तीनों ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उमेंद्र ने बताया कि पीड़िता ने राशन का सामान घर तक पहुंचाने के लिए उससे संपर्क किया था। वह अपने दोस्त संतराम उर्फ छोटू के साथ महिला को लेने पहुंचा। दोनों महिला को गांव के पास वाले जंगल में ले गए, जहां तीसरा साथी गुलाब सिंह पहले से मौजूद था। तीनों ने मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस में करने की बात कही, तो आरोपियों ने गमछे से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया।

गमछा और बाइक बरामद

पुलिस ने उमेंद्र की निशानदेही पर घटनास्थल की तलाशी ली गई। शव पूरी तरह सड़-गल चुका था। कंकाल करीब 50 मीटर के क्षेत्र में फैला मिला। बोरी लंबे समय तक पानी में रहने से खुल गई थी। हत्या में इस्तेमाल गमछा और बाइक भी बरामद कर ली गई है।

कपड़ों और गहनों के आधार पर पहचान

घटनास्थल पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीन ऑफ क्राइम यूनिट की टीम ने भी जांच की। मृतिका की पहचान उसके कपड़ों और गहनों के आधार पर की गई। परिजनों ने इसकी पुष्टि की है।

इस पूरे मामले में कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि पति के शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जांच पड़ताल के बाद उमेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिस पर उसने जुर्म स्वीकार किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

     जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे मोड़ पर पहुँचते ही उनकी…

    Read more

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर में साइबर अपराध से जुड़े म्यूल बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    म्यूल खाते खरीद-फरोख्त गिरोह का पर्दाफाश, स्थायी वारंटी सहित दो गिरफ्तार

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    आईजी मिलना कुर्रे ने बालको में 56 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    14 मार्च को होगा नेशनल लोक अदालत

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान

    बलरामपुर में फिर मिली अफीम की खेती, नौ एकड़ क्षेत्र में सर्च अभियान
    error: Content is protected !!