तालाब में तैरता मिला मां-बेटी का शव, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

  जिले में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक मां और बेटी के शव तालाब में तैरते हुए पाए गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शवों को तालाब से बाहर निकाला और पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है। घटना बलरामपुर रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कृष्णा पंडो अपनी पत्नी अंकिता और अपनी 7 साल की बेटी के साथ रहते था। 10 अक्टूबर की शाम को कृष्णा वाड्रफनगर से अपने गांव महुली जिनोहपारा लौटा। कृष्णा पंडो दूसरे मोहल्ले में अपने चाचा के घर गया और मां-बेटी को घर लौटने के लिए कहा। अगली सुबह जब कृष्णा घर लौटा, तो उसने मां-बेटी को गायब पाया, जिसके बाद कृष्णा ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी दोनों नहीं मिले।

दो दिन बाद तालाब में मिला शव

रविवार (12 अक्टूबर) की सुबह, मां और बेटी के शव मजीठा बांध के तालाब में तैरते हुए देखे गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर त्रिकुंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या हत्या की साजिश।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!