पाली से ज्ञान शंकर तिवारी की खास रिपोर्ट

कोरबा – संचालनालय आयुष छ. ग. शासन के निर्देशानुसार जिला कोरबा जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत ईरफ में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं होम्योपैथीक आयुष विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बी पी ,सुगर जांच कर दवाई वितरण किया

गया जांच कर सामान्य बीमारियों के साथ स्त्री रोग, बाल रोग, ब्रृद्धावस्था जन रोग वात रोग, उदर रोग, मधुमेह कर्णमुख, मनोरोग, नासा रोग इत्यादि बीमारियों की जांचकर्ता दवाई वितरण किया गया, प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं

हाई स्कूल के बच्चों की भी स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई दिया गया इस शिविर में गांव वालों ने बढचढकर जांच कराया और दवाईयां ली ,इस स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ धनवनतरी देव पर दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसमें मुख्य रूप से ग्राम पंचायत ईरफ के सरपंच,कुशालसिंह, डी. के. आदिले सासंद द्वारा मनोनीत सदस्य जीवन दीप समिति, उपसरपंच ईरफ, गरूण सिंह कंवर जी, अमूंदलाल भारीया, हाई स्कूल ईरफ के

प्राचार्य महोदया, शिक्षक ब्रृंद ,संवाद दाता सी. पी. जायसवाल जी, एवं गांव के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित हुए ,शिविर में डां. दीप्ती तिवारी चैतमा ,डां. वीजेंद्र रस्तोगी चैतमा, डां. तिवारी दीपका, डां. साहू जी सपलवा, उपस्वास्थ्य क्रेंद्र ईरफ जायसवाल मैडम, कंवर मैडम एवं आयुष के कर्मचारीयों द्वारा जांचकर दवाई वितरण किया गया।







Comments are closed.