आंध्र प्रदेश के निर्माता पोट्टी श्रीरामुलु जी को स्थापना दिवस पर बिलासपुर आंध्र समाज श्रद्धा सुमन अर्पित किया

बिलासपुर – आंध्र प्रदेश राज्य की निर्माण में अपने प्राणों को निछावर करने वाले पोट्टी श्रीरामुलु जी को श्रद्धा सुमन अर्पण करने बिलासपुर से आंध्र समाज के लोग बड़ी संख्या में भिलाई चौक में स्थापित अमर शाहीद पोट्टी श्रीरामलू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के अवसर पर भिलाई तेलुगु समाज एंव छत्तीसगढ तेलुगु महा संघम के तत्वावधान मे भव्य रूप से अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु चौक भिलाई मे स्थापना दिवस मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप छत्तीसगढ तेलुगु महा संघम के प्रदेश अध्यक्ष आर. मुरली एवं अध्यक्षता भिलाई तेलुगु समाज बी.जोगा राव ने की विशिष्ट अतिथि संरक्षक वी.रामा राव ( बिलासपुर ) आदिनारायण अध्यक्ष कोरबा तेलुगु समिति, रूद्र मूर्ती, जे. कोरमा राव, भिलाई वार्ड 30 पार्षद श्रीमति सत्या देवी जयसवाल व राज कुमार जसवाल पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु जी प्रतिमा एवं छत्तीसगढ़ राज्य महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रजलित किए गए, तत्पश्चात समाज के गणमान्य लोग अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु जी को भावभीन श्रध्दा सुमन अर्पित की गई।

इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रगतिनगर वार्ड-30 की पार्षद श्रीमति सत्या देवी जयसवाल को तेलुगु समाज की महिलाओं ने शाल श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बी.जोगाराव ने उपस्थित लोगो का स्वागत करते हुए अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु के जीवन मे प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि श्रीरामुलु जी ने एक गरीब परिवार मे 1901 मे जन्म लिया था वे बचपन से ही देश भक्त थे, आंध्र प्रदेश को अलग राज्य के रूप में स्थापित करना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है इसके पहले आंध्र प्रदेश तमिलनाडु राज्य के अधीन था। श्रीरामुलु जी का बलिदान व कुर्बानी के कारण आन्ध्र प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिला। ऐसी महान विभूति का प्रतिमा भिलाई इस्पात नगरी मे स्थापित होना तेलुगु समाज गौरांवित है।

कार्यक्रम में सम्माननीय मुख्य अतिथि आर.मुरली ने कहा कि छत्तीसगढ प्रदेश मे एक मात्र भिलाई मे अमर शहीद पोट्टी श्रीरामुलु जी की प्रतिमा 2003 मे स्थापित करना बहुत ही हम सब के लिए गर्व की बात है, अमर जीवी पोट्टी श्रीरामुलु ने 58 दिन आमरण अनशन कर आपनी प्राणो को त्याग दिया तब केंद्र सरकार हरकत में आई और आन्ध्र प्रदेश राज्य का गठन किया गया।


पार्षद सत्या देवी जयसवाल आन्ध्र प्रदेश एंव छत्तीसगढ राज्य स्थापना दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनो राज्य एक साथ स्थापित होना हमारी सौभाग्य है और आज के दिन मुझे तेलुगु समाज द्वारा सम्मान करना मेरा सौभाग्य मानती हूॅ, आज मुझे जो सम्मान मिला वह तेलुगु समाज की सम्मान है।


विशिष्ट अतिथि गण वी.रामा राव, रुद्र मूर्ती, राज कुमार जसवाल, रधुनाथ जी, उज्जवल दत्ता जी, डा.एल.जगन्नाथ राव, डिल्लीराव तामाड . बाबूराव, वेणुगोपाल, एन.रमन मूर्ती ने आपनी आपनी विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भिलाई तेलुगु समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.भास्कर राव, राजेन्द्र, वी.योगी रत्नम, मीडिया प्रभारी आर.एन.रामा राव, टी.गुन्नाराव, पी.महेश राव, के.शिवा, के.दिलीप, एल.तिरूपति राव, ई.तुलसी राव, ए.वासुदेव, जी.शंकर राव, बी.देवदास, एम.एस.राव, के.वेंकट राव. अप्पाराव, जे. नरसिंह अचार्य, के.राजु , के.धनराजु. ए.हेमराजु, के.कृष्ण मूर्ती, छत्तीसगढ तेलुगु महासंगम से प्रदेश उपाध्यक्ष बी.वेणु गोपाल, उप महासचिव एस.गणेश, कोषाध्यक्ष एन.रमन मूर्ती, सचिव अदिनारायण ,सी.एच.श्रीनिवास, डी.किरण ए.श्रीनिवास राव, के.गणेश, बी.सूर्य नारायण, ई.राम प्रसाद, एम.वेंकट बाबु,सागर श्रीनु, बी.मोहन राव, रामानुज प्रसाद, वत्यालु मूर्ती, राघवेन्द्र राव, के.श्रीनिवास, बी.वी.एस.राज कुमार, आर.मनोरथ बाबु, एस.विश्व नाथ राव, आर.राम कुमार, एन.लोकेश, आर.श्रीनिवास राव, सी.श्रीनिवास राव, राव, काशी राव, जी.पापा राव, बी.प्रासाद, सी.नागेशवर राव, वी. श्रीनिवास राव, बी.मुरली, एम.धर्माराव, श्रीमति सुनाता, पदमा, श्याम, रीना, प्रियंका, प्राची आदि बड़ी संख्या में तेलुगु समाज के लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन छत्तीसगढ तेलुगु महा संघम के बी.तुलसी राव ने किया व आभार प्रकट भिलाई तेलुगु समाज के महासचिव वाई.भास्कर राव ने किया।

  • Related Posts

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    नोनबिर्रा ÷ चैत पंचमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय धुर पंचमी (आदिवासी धर्म दिवस) का भव्य आयोजन 08 मार्च 2026, रविवार को शिव तपोभूमि गोंडवाना उद्गम स्थल अमरकंटक में किया…

    Read more

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    ‌ बिलासपुर जिले के बरतोरी मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया कोषाध्यक्ष मिल गया है। युवा कार्यकर्ता मनीष कौशिक को बरतोरी मंडल भाजपा युवा मोर्चा का कोषाध्यक्ष नियुक्त…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    कोरबा: हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना

    यातायात नियमों का उल्लंघन करते सड़क पर अठखेलियाँ करने वाला पिकअप चालक को पकड़ ठोंका जुर्माना
    error: Content is protected !!