बीजापुर को विकास में उत्कृष्टता के लिए राज्यस्तरीय सम्मान, उसूर विकासखंड को मिला कांस्य पदक।

अखिलेश उप्पल, बीजापुर

बीजापुर – छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाले संपूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों और विकासखंडों को राज्य सरकार ने सम्मानित किया है। राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर विकासखंड को कांस्य पदक से नवाजा।इस अवसर पर बीजापुर के अपर कलेक्टर श्री भूपेंद्र कुमार अग्रवाल ने मंच पर सम्मान ग्रहण किया। सम्मान जिले की उसूर विकासखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन प्रयासों के लिए दिया गया।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्णता अभियान ने गांवों में बुनियादी सुविधाओं की पहुँच को मजबूती दी है। उन्होंने कहा कि यह अभियान अब महज एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण बदलाव का एक आंदोलन बन चुका है।समारोह में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।संपूर्णता अभियान के तहत शासन द्वारा छह प्रमुख क्षेत्रों – मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्कूलों का सशक्तिकरण, स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता, समय पर पुस्तक वितरण, और स्वास्थ्य जांच सेवाओं पर विशेष बल दिया गया। बीजापुर ने इन सभी क्षेत्रों में निरंतर और समर्पित प्रयासों के दम पर यह उपलब्धि हासिल की।यह सम्मान न सिर्फ बीजापुर जिले के लिए गौरव का क्षण है, बल्कि प्रदेश के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरा है।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    “कोरबा में कबाड़ कारोबारियों पर चला बुलडोजर, राताखार से मुड़ापार तक अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई”

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
    error: Content is protected !!