पंचायत में बड़ा घोटाला! विकास कार्यों के नाम पर सरपंच-सचिव ने की लाखों की निकासी

छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरिद में सचिव और सरपंच पर लाखों रुपये के गबन का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है कि ग्राम पंचायत कमरिद की सरपंच के पति राजकुमार धीरही द्वारा शासकीय योजनाओं के तहत निकाली गई राशि का दुरुपयोग किया गया। पंचायत के पंचों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

जनपद सदस्य नमिश कश्यप ने बताया कि सरपंच द्वारा लंबे समय से ग्राम पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई, वहीं सागर तालाब की ओर कच्ची मुरुम सड़क, हैंडपंप मरम्मत और सामुदायिक भवन में टाइल्स फिटिंग जैसे कार्य कराए जाने के नाम पर लाखों रुपये की राशि निकाली गई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य संदिग्ध बताए जा रहे हैं।

– 

मामले की शिकायत जिला कलेक्टर से भी की गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोषी पाए जाने पर सचिव और सरपंच को तत्काल पदमुक्त कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।

  • Related Posts

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

      इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के पूर्व कर्मचारी चेतन पाटिल और उनकी पत्नी ज्योति पाटिल की 39.91 लाख रुपए की संपत्ति को धनशोधन…

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    कोरबा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद कोरबा ने अमेरिका–भारत व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के जिला सचिव पवन कुमार वर्मा ने 4 फ़रवरी…

    Comments are closed.

    You Missed

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    पूर्व निगम अधिकारी की संपत्ति कुर्क, ED ने लिया एक्शन

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे मोदी सरकार के आत्मसमर्पण की सीपीआई ने की कड़ी निंदा

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    अखबार वितरक संघ ने महापौर संजू देवी राजपूत का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया, जनता के स्नेह से अभिभूत हुईं महापौर

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    कोरबा: प्रेमिका का गला रेतकर खुद की ली जान, युवती जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि का भव्य आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत

    ट्रेलर और प्याज लोड वाहन में जोरदार भिड़ंत, केबिन में फंसकर चालक की मौत
    error: Content is protected !!