बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पोटा केबिन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। घटना सामने आते ही शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार गर्भवती पाई गई छात्राओं में दो छात्राएं 12वीं कक्षा की हैं, जबकि एक छात्रा 11वीं कक्षा में अध्ययनरत है। बताया जा रहा है कि 12वीं की दोनों छात्राएं हाल ही में Chhattisgarh Board of Secondary Education की बोर्ड परीक्षा देने भी पहुंची थीं, उसी दौरान मामले का खुलासा हुआ।जांच में सामने आया है कि तीनों छात्राएं लगभग 3 से 5 महीने की गर्भवती हैं। इनमें से दो छात्राएं नाबालिग बताई जा रही हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। जानकारी यह भी मिली है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन छात्राओं के गर्भवती कार्ड भी बनाए गए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी थी तो छात्रावास प्रबंधन या संबंधित अधिकारियों तक यह सूचना क्यों नहीं पहुंची।घटना के बाद छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि छात्राएं लंबे समय से गर्भवती थीं तो इसकी जानकारी समय रहते प्रबंधन को क्यों नहीं मिल पाई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम छात्रावास पहुंची और कर्मचारियों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

  • Related Posts

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    15 Mar 2026 सांकेतिक तस्वीर (AI)  यूएई पुलिस ने किया गिरफ्तार Dubai दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और गलत जानकारी साझा करने के आरोप में…

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बिलासपुर। शहर में कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक, तालापारा में…

    Comments are closed.

    You Missed

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    भारत फेक न्यूज फैलाने पर 35 गिरफ्तार, 19 भारतीय शामिल

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    महाराणा प्रताप चौक पर चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवक गिरफ्तार, दो अन्य पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    बीजापुर के पोटा केबिन हॉस्टल में बड़ा खुलासा: 11वीं-12वीं की तीन छात्राएं मिलीं गर्भवती, प्रशासन में मचा हड़कंप

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    कुसमुंडा क्षेत्र की पहल से ग्राम पाली के तालाब में पहुँचा खदान का पानी, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही,चोरी के तीन मामलों का खुलासा, आरोपियों की गिरफ्तारी

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें

    कोरबा: अमित जोगी का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन संपन्न, बालको में मजदूरों के लिए प्रदर्शन, प्रबंधन ने मानी तीन मांगें
    error: Content is protected !!