Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

जशपुर । शुक्रवार की सुबह जिले के गोडाअम्बा में हुए भयानक बस एक्सीडेंट में अब तक 5 लोगों के मरने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस दुर्घटना में घायल 10 से ज्यादा यात्रियों की स्थिति अभी भी गम्भीर बताई जा रही है। जिसमें से चार लोगों को अंबिकापुर रेफर किया गया है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह करडेगा पुलिस चौकी के गोडाअम्बा में करडेगा से कुनकुरी जा रही अनमोल यात्री बस अनियंत्रित होकर पहले एक निर्माणाधीन घर से टकराई उसके बाद दाईं ओर पलट गई। बस पलटते ही बस के अंदर चीख पुकार मचने लगी क्योंकि कई यात्री बस के नीचे दब गए थे। घटनास्थल पर तत्काल ड्रायवर सहित 3 लोगों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद जेसीबी के जरिये बस के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकालकर पुलिस गाड़ी से अस्पताल भेजने का काम शुरू कर दिया गया। थोड़ी देर बाद सीएम कैम्प कार्यालय बगिया के निर्देश पर मौके पर 3 ऐम्बुलेंस भेजे गए और बचे हुए घायलों को उन्हीं ऐम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि चार लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिये अंबिकापुर रेफर किया गया है।  

अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय भी अस्पताल पहुँच गयी। उन्होंने कुनकुरी के निजी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। डॉक्टरों से भी उनकी चर्चा हुई।  

जिले के सीएमएचओ ने बताया कि हादसे में अबतक कूल 5 लोगों की मौत हुई है। 30 लोग घायल हैं। 5 लोगों को गम्भीर हालत में अम्बिकापुर रेफर किया गया है। जिले के कुनकुरी ,दुलदुला और जिला असप्ताल में कुछ घायलों को भर्ती कराया गया है। कुछ घायल ठीक होकर घर भी चले गए हैं

  • Related Posts

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोरबा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 11 मार्च को किया जा रहा है। प्लेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से नियोजक, प्रिंसीपल सिक्योरिटी एण्ड एलाईड…

    Read more

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: भगवान श्री राम का जन्मोत्सव चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन को हिंदू धर्म में राम नवमी के रूप…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    रोजगार कार्यालय कोरबा में प्लेसमेंट केंप 11 मार्च को होगी

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Big Breaking Jashpur भीषण बस एक्सीडेंट: बढ़ने लगी मृतकों की संख्या..  अधिकारी पुष्टि अभी तक

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब है राम नवमी? जानिए सही तिथि और मुहूर्त

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बिलासपुर में ICC टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल का लाइव प्रसारण, बड़ी LED स्क्रीन पर मुफ्त में देख सकेंगे मैच

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेताम ने भरा नामांकन, 16 मार्च को मतदान

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत

    कोरबा: कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में हाथी का हमला, प्रभारी की मौत
    error: Content is protected !!