मनरेगा संशोधन के विरोध में युवा कांग्रेस का बड़ा ऐलान, प्रदेशभर में एक साथ प्रेसवार्ता

बिलासपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार मनरेगा संशोधन के विरोध में 31 जनवरी 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में एक साथ प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसी क्रम में जिला शहर एवं जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन बिलासपुर में प्रेसवार्ता सम्पन्न हुई।प्रेसवार्ता में युवा कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा संशोधन को गरीब,मजदूर एवं ग्रामीण विरोधी करार देते हुए केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों की जीवनरेखा है, लेकिन केंद्र सरकार इसमें संशोधन कर मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला कर रही है।युवा कांग्रेस ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मनरेगा संशोधन को जल्द वापस नहीं लिया गया,

तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी और उग्र रूप दिया जाएगा।
इस दौरान युवा महापंचायत की जानकारी साझा की गई तथा NOB फॉर्म का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं को संविधान के मूल्यों के साथ नेतृत्व की दिशा में आगे लाने का आह्वान किया गया।प्रेसवार्ता को प्रमुख रूप से
जिला ग्रामीण प्रभारी गौरव ठाकुर, सहप्रभारी अपराजित तिवारी,जिला शहर अध्यक्ष शेरू असलम, जिला ग्रामीण अध्यक्ष राजू यादव,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील पटेल एवं
प्रदेश प्रवक्ता स्वप्निल हूमने ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव अंकित गौरहा, नीरज घोरे, विधानसभा अध्यक्षगण सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।युवा कांग्रेस ने दो टूक कहा कि मनरेगा से कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ी तो सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

  • Related Posts

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू  रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे शक्तिनगर स्थित शॉपिंग…

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!