अकलतरा पुलिस की देर रात बड़ी कार्रवाई – अवैध शराब, गांजा सेवन व आपराधिक गतिविधियों में 09 आरोपी गिरफ्तार

थाना अकलतरा पुलिस ने बीती देर रात क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश देते हुए अवैध गतिविधियों में शामिल 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई, जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की और अवैध नशा कारोबार एवं अपराध नियंत्रण को लेकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की। कार्रवाई में एक आरोपी के पास से 06 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को चिलम से गांजा पीते हुए रंगे हाथों पकड़ा, जिस पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते एक अन्य व्यक्ति पर भी आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अभियान के अंतर्गत अन्य 06 आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। सभी के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई है।

अकलतरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री, नशा सेवन एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध ऐसी सख्त कार्यवाही आगे भी लगातार की जाती रहेगी। इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही।

  • Related Posts

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    पाली से ज्ञान शंकर तिवारी का रिपोर्ट कोरबा जिले की नगर पालिका परिषद दीपका एक बार फिर विवादों के घेरे में है। इस बार मामला शहर की रोशनी के लिए…

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    कोरबा। गेवरा खदान में डंपर ऑपरेटरों ने बस चालक बहोरन सिंह (53) के साथ मारपीट की। यह घटना दीपका थाना क्षेत्र के ई एंड एम क्वारी सेक्रान स्थित कैंटीन के…

    Comments are closed.

    You Missed

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    वनांचल ग्राम सराईपाली की छात्रा श्रेया पटेल का नवोदय विद्यालय में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।

    जमनीपाली,एनटीपीसी कोरबा।सिल्वर जुबली पार्क हुआ बंद।
    error: Content is protected !!