
हरदीबाजार – ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने हरी झंडी दिखाकर 21 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। सरपंच संजय राज ने बताया कि 4 जत्था को लगातार अयोध्या धाम दर्शन करा चुके हैं,वे ग्रामवासियों का हर मदद के लिए आगे रहते है,ऐसा सरपंच हम लोगों को पहली बार मिला श्रद्धालुओं ने सरपंच संजय राज को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।इस यात्रा से श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। श्रद्धालुगण भगवान राम का जय -जयकार करते हुए अयोध्या धाम के लिए निकल चुके हैं। रामलला दर्शन के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों ने कहा कि सरपंच संजय राज का बहुत – बहुत धन्यवाद। अयोध्या के दर्शन हम जैसे लोगों के लिए असंभव था, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर हमें अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन संभव हुआ है।आज अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं और हमें बहुत खुशी हो रही है। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में सरपंच संजय राज,सुखसागर पटेल,नेहा बाई,वर्षा पटेल,दीप्ति पटेल,प्रतिभा पटेल, अंकिता पटेल,प्रकाश पटेल,जमुना देवी,साक्षी पटेल,अभिषेक पटेल,लछी राम,सहतरू राम,कछराम,मालिक राम,रामखिलावन, श्यामानंद,बैशाखिन बाई,चैतूरसिंह, पूर्णिमा देवी आदि श्रद्धालु हुए रवाना।









Comments are closed.