सरस्वती साइकिल योजना के तहत विद्यार्थियों को साइकिल वितरण…आंध्र समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर

बिलासपुर — छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत दिनांक 11/12/2025 को सुबह 09.00 बजे आंध्र समाज स्कूल, बुधवारी बाजार, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर में कुल 50 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहे।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश यादव,पार्षद वार्ड नंबर 69, एम आई सी मेंबर नगर निगम बिलासपुर उपस्थित रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन सरस्वती सायकल योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

विद्यालय के प्राचार्य डी.रमम(D Ramam) ने शासन एवं शिक्षा विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और बच्चों को नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के स्कूल प्रबंधक वर्ग के अध्यक्ष एन रमना मूर्ति, कोसाद्यक्ष टी रमेश बाबू, उपाध्यक्ष डी एन प्रसाद,सह सचिव ए सत्यनारायण, आर मनोरथ बाबू,पूर्व उपाध्यक्ष जी रमेश चंद्रा,पूर्व सह सचिव आर प्रसाद राव,

जी एस पटनायक, शिक्षकगण,जिस में दयामनी,प्रिंसिपल (अंग्रेजी माध्यम), बी यू बी रेड्डी (प्रधान पाठक), आर वरलक्ष्मी( प्रधान पाठक), एम श्रीनिवास राव( प्रधान पाठक अंग्रेजी माध्यम)पूर्व प्राचार्य डी एस लक्ष्मी, वाई शारदा, शोभा,के आलावा पालकगण तथा समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!