महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

  महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी से केराझरिया (पाली) में आयोजित होने वाले आस्था ,कला ,एवं समृद्धि का महापर्व 2 दिवसीय पाली महोत्सव में महाशिवरात्रि पर्व के दिन मेरा भोला है भण्डारी, करता नंदी की सवारी ‘ की प्रसिद्ध सुरमयी गीतों की प्रस्तुति लोगों को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

जिला प्रशासन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने अथक प्रयासों की बदौलत विख्यात लोक भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी को फाइनल कर लिया है जो 15 फरवरी को शानदार भक्ति गीतों से पाली महोत्सव की शान बढाएंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विख्यात गायक हँसराज रघुवंशी ,लोक एवं भक्ति गायक, बॉलीवुड सिंगर मीत ब्रदर्स , खुशबू ग्रेवल ,सलमान अली अपनी सुरों की जादू बिखेरेंगी ,तो वहीं छालीवुड कलाकार दीपक साहू, ऋषिराज पाण्डेय की सुरीली आवाज कोरबा-पाली वासियों को मंत्रमुग्ध करेंगी।

वहीं दूसरे दिन 16 फरवरी को बॉलीवुड की बेबी डॉल ,चिटियां कलईयां,और देसी लुक जैसे सुपरहिट गानों की फीमेल प्लेबैक सिंगर गायिका कनिका कपूर शान के शानदार गीतों के साथ पाली महोत्सव की शाम सजेगी। विख्यात सिंगर के सुरमयी गीतों के अलावा पद्म श्री सम्मान पुरुस्कृत छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुज शर्मा की सुरमयी गीतों में कोरबावासी झूमेंगे।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्रीकांत कसेर ने उक्ताशय की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 15 फरवरी को शाम 7 बजे उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी ,नगरीय प्रशासन एवं विकास ,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री )अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव कापाली महोत्सव का आगाज होगा। वाणिज्य ,उद्योग,सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे ।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ,पाली -तानाखार विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ,रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.पवन सिंह ,महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ,अध्यक्ष नगर पंचायत पाली अजय जायसवाल ,सरपंच ग्राम पंचायत केराझरिया (पाली)श्रीमती गिरजा सत्यनारायण पैकरा मंचासीन होंगीं।

इस दिन दोपहर 3.30 बजे से बॉलीवुड एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें जहां 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन विख्यात बॉलीवुड सिंगर मीत ब्रदर्स , खुशबू ग्रेवल ,सलमान अली अपनी सुरों की जादू बिखेरेंगी ,तो वहीं छालीवुड कलाकार दीपक साहू, ऋषिराज पाण्डेय की सुरीली आवाज कोरबा-पाली वासियों को मंत्रमुग्ध करेंगी।मेरा भोला है भंडारी करता नंदी की सवारी फेम हंसराज रघुवंशी की भक्ति गीत पाली महोत्सव की शान बढ़ाएगी।

16 फरवरी को शाम 7 बजे वाणिज्य ,उद्योग,सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में पाली महोत्सव का समापन होगा। जिसमें उद्घाटन दिवस के सभी अतिथि द्वय मंचासीन होंगे। इस दिन रात 8 बजे से बॉलीवुड की बेबी डॉल ,चिटियां कलईयां,और देसी लुक जैसे सुपरहिट गानों की फीमेल प्लेबैक सिंगर गायिका कनिका कपूर शान के शानदार गीतों के साथ पाली महोत्सव की शाम सजेगी। विख्यात सिंगर के सुरमयी गीतों के अलावा पद्म श्री सम्मान पुरुस्कृत छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार अनुज शर्मा अपनी सुरीली स्वर बिखेरेंगे। सितार वादक लवली शर्मा तबला वादन में अपनी कला की जादू बिखेरेंगे।

  • Related Posts

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    दुरपा रोड मंदिर में अगले दिन दोपहर से भंडारा कोरबा। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में यहां के पीएच रोड स्थित नहर पुल से भगवान शिव की बारात निकाली जाएगी। कई…

    Read more

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि व्रत पर्व के पावन बेला पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    महाशिवरात्रि पर्व पर नहर पुल से निकलेगी शिव जी की बारात 15 को

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

    महाशिवरात्रि पर कल दिखेगी भक्तिः पाली महोत्सव में आएंगे विख्यात लोक भक्ति गायक हँसराज रघुवंशी

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने महाशिवरात्रि पर्व पर कोरबावासियों को दी बधाई

    आंध्र समाज स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया

    आंध्र समाज स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने 12वीं के छात्रों को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया

    सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

    सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान, घायलों में दो की हालत गंभीर

    नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, मेजर शील्ड से सम्मानित

    नॉर्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट बिलासपुर को मिला विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, मेजर शील्ड से सम्मानित
    error: Content is protected !!