48 घंटे में दोबारा हमला,मंदिर से लौटते वक्त उठाकर मारा-पीटा, चाकू से वार किया

0 रिपोर्ट वापस नहीं लेने पर भाई और मॉं की जान पर खतरा बतायाकोरबा। किराए के लिए मकान देखने के बहाने से घर में घुसे दो अज्ञात लोगों के द्वारा ब्लेड से किए गए हमले में घायल युवक के साथ 48 घंटा के भीतर दूसरी बार मारपीट कर हमला किया गया।पिछले दिनों किए गए हमले से जख्मी युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां से प्राथमिक उपचार बाद उसे छुट्टी दे दी गई। युवक अपने घर आ गया था। वह आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य पैदल ही घर से निकल कर कॉलोनी के मंदिर में दर्शन करने हर दिन की तरह गया था। दर्शन कर लौट रहा था कि मंदिर के बगल वाली गली की पक्की सड़क पर एक चार पहिया वाहन में पहुंचे 7-8 लोगों ने उसे रास्ते से उठाया और गाड़ी में बिठाकर थोड़ी दूर ले गए। इसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए कथित तौर पर चाकू से भी हमला किया गया। मारपीट करने वाले उसे दर्ज रिपोर्ट वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए कह रहे थे कि अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली गई तो उसके भाई और मां को भी मार दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस दौरान यहां कचरा बिनने वाली कुछ महिलाओं के पहुंच जाने से हमलावर उसे यूं ही छोड़कर भाग निकले। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसके देवेश के रूप में पहचानते ही सूचना परिजन को दी गई। देवेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामले में आरोपी अभी तक गिरफ़्त से दूर हैं। घटना के बाद से जहां परिजन भयभीत हैं वहीं स्थानीय लोगों में भी दहशत मिश्रित नाराजगी देखी जा रही है।0 10 अक्टूबर को हुई थी वारदातगौरतलब है कि सौरभ सिंह पिता स्व. विजय सिंह 38 वर्ष पता- रवि शंकर शुक्ल नगर मकान नं. 243/17/E राठौर स्ट्रीट में संतोष राठौर के मकान में किराये में रहता है और दीपका में एसीबी लिमिटेड रतिजा वाशरी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर पदस्थ है।

बता दें कि दो दिन पहले 10 अक्टूबर को सौरभ सिंह अपनी मॉं का ईलाज कराने के लिये रायपुर गया था। छोटा भाई देवेश सिंह घर पर अकेला था। रायपुर से लौटने पर पड़ोसियों से पता चला कि देवेश पर हमला हुआ है। शाम लगभग 4 बजे दो अज्ञात व्यक्ति फर्स्ट फलोर का किराये का मकान दिखाने के लिए चाबी की मांग किये। जैसे ही देवेश चाबी लेने के लिये घर अंदर गया, तभी पीछे से एक व्यक्ति घर के अंदर घुसकर भाई से मारपीट कर गर्दन पर वार किया और दराज में रखे नगद 4000रुपये को एवं भाई से अलमारी की चाबी को लेकर अंदर कमरे का अलमारी को खोलकर दराज व लॉकर से मॉं का एक पुराना सोने की कंगन, कान का बाली और चांदी का गिलास कीमती लगभग 40,000 रुपए को लूटकर ले गये।मोहल्ले के लोग बताये कि भाई को किसी तरह बाहर निकाल कर मन्नु राठौर, त्रिपाठी को घटना के बारे मे बताया,फिर ईलाज कराने जिला अस्पताल लेकर गये। मामले में सौरभ सिंह की रिपोर्ट पर दो अज्ञात व्‍यक्ति के विरुद्ध धारा 3(5), 309(6), 333-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना जारी है कि आज दूसरी बार हमला हो गया।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    बलरामपुर/कुसमी: छत्तीसगढ़ में अवैध नशे की खेती की जड़ें गहरी होती जा रही हैं। दुर्ग जिले में हालिया कार्रवाई के बाद अब बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में अफीम…

    Read more

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    बिलासपुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पहले से निलंबित चल रहे सहायक ग्रेड-2 विकास तिवारी एक बार फिर जांच के घेरे में आ गए…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष
    error: Content is protected !!