Apple कर रहा है अपनी Watch को और स्मार्ट, इन दो चैकअप के लिए नहीं जाना होगा किसी के पास!

नई दिल्ली. पूरी दुनिया में  Apple अपनी खास टेक्नोलॉजी के लिए ही पहचानी जाती है. फिर चाहे वो मोबाइल हो, डेस्कटॉप हो या फिर स्मार्ट वॉच . ऐपल ने स्मार्ट वॉच लाकर दुनिया के सामने घड़ी की परिभाषा ही बदल ली. कौन सोच सकता था कि सिर्फ समय दिखाने के अलावा एक घड़ी कितने काम और कर सकती है. इसी कड़ी में Apple अपनी पहले से ही कई फीचर से लैस Smart watch को और ज्यादा स्मार्ट करने जा रही है. और इसमें ऐसे फीचर्स आने वाले समय में मिलने वाले है जिनके बाद हेल्थ से जुड़े दो महत्वपूर्ण चैकअप के लिए कही जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि वो Apple Watch से ही हो जाएगा. जानते है वो कौन से चैकअप है – 

ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट
ऐपल आने वाले समय में अपनी वॉच में ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट करने का फीचर दे सकता है. इस बात का खुलासा फरवरी में अमेरिकी पेटेंट और ट्रेड मार्के ऑफिस में ऐपल द्वारा करवाए गए एक पेटेंट से हुआ है. फ्यूचर ऐपल वॉच में इसके अलावा ऐल्कोहल टेस्ट करने का फीचर भी हो सकता है. बताया जा रहा है कि वर्ष 2023 तक ऐपल इस फीचर को लॉन्च कर दे. 
अलग से आ सकता है हार्डवेयर भी 
क्योंकि ब्लड प्रेशर और शुगर टेस्ट यह दोनों सिर्फ सॉफ्टवेयर की मदद से नहीं किए जा सकते इसलिए उम्मीद की जा रही है कि ऐपल इसके साथ हार्डवेयर भी ऑफर करेगा. टेलीग्राफ में छपी एक रिपोर्ट भी इस बात को और पुख्ता करती है जिसमें ब्रिटिश हेल्थ टेक कंपनी रॉकली फोटोनिक्स ने भी इस बारे में इशारा किया है. हालांकि ऐपल लॉन्च के पहले कुछ भी नहीं बताती है.
बढ़ रहा है स्मार्ट गैजेट्स का ट्रेंड
वैसे भी स्मार्ट्स गैजेट्स का ट्रेंड पूरी दुनिया में बढ़ रहा है. खासतौर पर कोरोना के बाद हेल्थ गैजेट्स की डिमांड काफी बढ़ी है. कई स्मार्ट डिवाइस यह ऑप्शन दे रहे है कि ईसीजी, पल्स रेट, हार्ट बीट मॉनिटरिंग जैसे चीजें लोग घर बैठे ही छोटे डिवाइस से कर सकें. यही वजह है कि ऐपल के साथ कई दूसरी कंपनियां भी अपनी स्मार्ट वॉच व फिटनेस बैंड लॉन्च कर रही है. 

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!