तेलुगु संयुक्त समाज द्वारा पवित्र कार्तिक मास में आनंदमय वन भोजनालू महोत्सव नवंबर 9 तारीख को होगा भव्य आयोजन

बिलासपुर – तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति बिलासपुर द्वारा 19 वां बैठक किया गया है। इस बैठक में आने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर जानकारी दी गई समिति के अध्यक्ष व्ही मधुसूदनराव सचिव जे जगन पटनायक व बैठक का अध्यक्षता तेलुगू संयुक्त समाज के सह संरक्षक आर श्रीनिवास राव ने किया । तेलुगू संयुक्त समाज कल्याण समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पिछले दो वर्षों

की तरह इस वर्ष भी पवित्र कार्तिक मास में आनंदमय वन भोजनमलू महोत्सव कार्यक्रम दिनांक 09 नवम्बर 2025, दिन रविवार, समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान श्री दर्शन मुनि उदासीन आश्रम, छठ घाट के मुख्य द्वार के बगल वाले द्वार के अंदर, अरपा नदी के किनारे में महोत्सव का आयोजन किया जावेगा।

इस दिन तेलुगू समाज के महिलाओं के द्वारा सामूहिक कार्तिक पुराण एवं ललितासहस्त्रनाम मंत्र, गोविंद नामम पूजन एवं पूजा में आये हुए सुहागिन महिलाओं को फलदान प्रदान किया जावेगी एवं साथ में विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रम का भी भव्य आयोजन किया जावेगा। इस आयोजन में बिना प्याज, लहसुन का सात्विक महाप्रसाद (भोजन) आये हुए भक्तों में वितरण किया जावेगा।

कार्तिक महीने में वनभोज का महत्व है

पवित्र कार्तिक मास भगवान शिव और भगवान विष्णु को प्रिय है। इस महीने में वनभोज जैसे अनुष्ठान करने से भक्तों को असीम आनंद, खुशी और पुण्य की प्राप्ति होती है। यह सभी प्रकार के पापों को नष्ट करता है और मोक्ष की ओर ले जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक मास में पवित्र वृक्षों की छाया में भोजन करने से मन, आत्मा और शरीर की शुद्धि होती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

आंवले के पेड़ को सीधे भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु और शिव की पूजा आंवले के पेड़ के नीचे की थी। इसलिए आंवले के पेड़ की पूजा और भोजन करना शुभ माना जाता है।

इस 19 वां बैठक में तेलुगु समाज के पदाधिकारीगण व सदस्यगण उपस्थित थे जिसमें सर्वश्री आर श्रीनिवास राव, व्ही मधुसूदनराव, जे जगन पटनायक, जी रविकन्ना, पार्षद एवं जोन प्रभारी एम श्रीनू,के वेंकेंट, व्ही रवि, कमलेश कर्री, एन संतोष, जी व्ही नरसिंग मूर्ति, बुड्डा रामाराव, डी श्रीनिवास मूर्ति, अमरनाथ बद्री, एम रवि, जी धर्मा राव, एस श्रीनिवास राव, व्ही श्यामू, के हरि शंकर, एस टी श्रीनिवासन, ए गणपति राव, एन व्ही राजू, एन भास्कर राव, एस केशव राव, के एस एन मूर्ति, मदन कुमार नायडू, पी कामेश्वर राव, ए संदीप राव, ए व्ही एन मूर्ति, व्ही ए राव आदि समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी,कमला नेहरू महाविद्यालय शिक्षण समिति के सचिव सुरेन्द्र लाम्बा, निवासी तुलसी मार्ग मेन रोड कोरबा की धर्मपत्नी श्रीमती बृज लाम्बा का 68 वर्ष की आयु…

    Read more

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    कोरबा। शहर में घरेलू रसोई गैस के दामों में 60 रुपये की बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    अमरकंटक में धूमधाम से मनाया गया चैत पंचमी आदिवासी धर्म दिवस, जनप्रतिनिधि हुए शामिल

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    मनीष कौशिक को भाजपा युवा मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,बने मंडल कोषाध्यक्ष

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    सीआईएसएफ डे पर एनटीपीसी सीपत में तिरंगा रैली निकाली गई देश की सुरक्षा और प्रतिबद्धता की पहचान सीआईएसएफ की जवान…. सुधाकर कामडी

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन

    कोरबा के अग्रसेन चौक ओवरब्रिज पर  जली चारपहिया वाहन
    error: Content is protected !!