पटाखों और नारों के बीच खजुरी नवागांव में कुम्हार समाज भवन का 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का विधायक धर्मजीत सिंह ने किया भूमिपूजन,साल–श्रीफल से हुआ सम्मान

बिलासपुर – विकासखंड तखतपुर के खजुरी नवागांव में कुम्हार समाज के लिए आज का दिन बेहद खास रहा। समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने 20 लाख रुपए की लागत वाले कुम्हार

समाज सामुदायिक भवन का विधि-विधानों के साथ भूमिपूजन किया।विधायक के पहुंचते ही माहौल जश्न में बदल गया—पटाखों की तड़क-भड़क,फूलमालाओं की बारिश,और स्वागत नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

भूमिपूजन के बाद कुम्हार समाज के वरिष्ठजनों ने परंपरागत रूप से साल–श्रीफल भेंट कर विधायक धर्मजीत सिंह का सम्मान किया। सम्मान समारोह के दौरान समाजजनों ने कहा कि यह दिन उनके लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि वर्षों से मांग किया जा रहा भवन अब हकीकत बनने जा रहा है।

विधायक ने संबोधन में कहा—”यह भवन समाज की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक पहचान का केंद्र बनेगा। समाज के हर विकास कार्य में मेरा पूरा सहयोग आगे भी मिलता रहेगा।”वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और समाज के वरिष्ठ सदस्यों की भारी उपस्थिति रही।

हर चेहरा खुशी से दमक रहा था।कुम्हार समाज ने भूमिपूजन को एक ऐतिहासिक शुरुआत बताते हुए विधायक को पुनः साल–श्रीफल भेंट कर आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    कोरबा, 02 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने होली पर्व के अवसर पर…

    Read more

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    कोरबा 02 मार्च। जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    होली पर्व के अवसर पर कोरबा जिले में 4 मार्च को रहेगा शुष्क दिवस, मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    जंगल में बकरी चराने गए चरवाहे पर भालू ने किया हमला, हुई मौत

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्न माता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति बंगलायार्ड की बैठक संपन्नमाता पूजा 2026 को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    कुसमुंडा के वरिष्ठ डम्फर ऑपरेटर हर्ष वर्धन शर्मा सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता

    पूर्व मंत्री को बधाई देने लगा समर्थकों का तांता
    error: Content is protected !!