कोरबा में कथित सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान मालकिन समेत 8 गिरफ्तार

कोरबा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मोहल्लेवासियों की लिखित शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में एक मकान से 5 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक हालत में पाए गए। मौके से मकान मालकिन सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहने वाली सुरती पटेल के मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन बाहरी युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र का सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा था।बताया गया कि मोहल्लेवासियों द्वारा कई बार इसका विरोध किया गया, लेकिन आरोप है कि मकान मालकिन सुरती पटेल विरोध करने वालों से गाली-गलौज करती और उन्हें धमकाती थी। इससे परेशान होकर वार्डवासियों ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद पुलिस टीम ने शनिवार को संबंधित मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही घर में मौजूद युवक-युवतियां भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।पुलिस ने हरदी बाजार निवासी ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार निवासी राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी है।इधर, वार्ड नंबर 36 के पार्षद अजय गोड सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाना पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पार्षद अजय गोड ने कहा कि लंबे समय से इलाके में चल रही अवैध गतिविधियों के कारण बच्चों और स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    चेट्रीचंड पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शुभकामनाएं, बोले—भगवान झूलेलाल की कृपा से जीवन में आए सुख-समृद्धि

    कोरबा। जयसिंह अग्रवाल ने वरूण अवतार भगवान झूलेलाल जयंती एवं चेट्रीचंड के पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।अपने शुभकामना संदेश में श्री अग्रवाल ने कहा…

    कोरबा में गूंजा जय झूलेलाल का जयकारा, 1076वीं जयंती पर सिंधी समाज की भव्य बाइक-स्कूटी रैली ने शहर को किया भक्तिमय, युवाओं का दिखा जबरदस्त उत्साह

    कोरबा। सिंधी समाज के इष्ट देव भगवान झूलेलाल की 1076वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को कोरबा शहर भक्तिमय रंग में रंग गया। पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के तत्वावधान में…

    Comments are closed.

    You Missed

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    गेवरा शक्तिनगर में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, मौके पर फायर वाहन पहुंचा,CISF जवानों ने समय रहते पाया काबू

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा
    error: Content is protected !!