
बिलासपुर – भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में समाजसेवा से जुड़े आकाश दीप ओझा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय ने मंच पर उन्हें मोमेंटो भेंटकर उनका सम्मान किया।कार्यक्रम का आयोजन विश्वधारम जन कल्याण सेवा समिति, बिलासपुर द्वारा किया गया था। समिति ने बताया कि जनजातीय समाज के उत्थान, सामाजिक सहयोग और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना संस्था के लिए गर्व की बात है।

सम्मान समारोह के पश्चात कार्यक्रम में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, समरसता भोज, एवं वस्त्र मेला व कंबल वितरण जैसी सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली।
पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह, उमंग और जनसहभागिता का विशेष माहौल रहा, वहीं आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।







Comments are closed.