कान्स फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद अजित अरोड़ा की ‘रेड लेटर’ अब ओटीटी पर रिलीज़ के लिए तैयार

.अजित अरोड़ा की ‘रेड लेटर’ का 9 अगस्त को होगा ओटीटी प्रीमियर

मुंबई। फिल्ममेकर अजीत अरोड़ा की चर्चित मिनी-फीचर फिल्म ‘रेड लेटर’ अब ओटीटी के कश्मीर की हसीन वादियों में फिल्माई गई इस थ्रिलर ड्रामा को न सिर्फ फिल्म समीक्षकों की सराहना मिली, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों ने भी इसकी कहानी, निर्देशन और प्रस्तुति की खुलकर तारीफ की है। ‘रेड लेटर’ एक ऐसे सामाजिक सच को उजागर करती है, एक ऐसे मुद्दे पर बात करती है, जिसे आज भी हम नज़रअंदाज़ करते आ रहे हैं। अजीत अरोड़ा, जो इस फिल्म के लेखक, निर्देशक और मुख्य कलाकार भी हैं, ने इसे सामाजिक तौर पर एक बेहद जरूरी कहानी बताया, जिसे उन्होंने पूरी संवेदनशीलता और शिद्दत से पर्दे पर उतारने का प्रयास किया है। अरोड़ा कहते हैं, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक अनुभव है। हर सीन, हर फ्रेम, को बड़ी बारीकी से गढ़ा गया है जो दर्शकों के दिल को छू जाएगी।”

फिल्म की कहाशीमारूमी नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना उसके अतीत के एक ऐसे राज़ से होता है जो समाज में आज भी ज़िंदा है। खामोशी, पीड़ा, घुटन और न्याय पाने की जद्दोजहद के बीच यह कहानी एक ज़रूरी सवाल उठाती है।

फिल्म में म्यूज़िक का भी अहम रोल है। खासकर जावेद अली की आवाज़ में फिल्माया गया एक गीत जो इस फिल्म के इमोशनल टोन को और गहराई देता है।

बताते चलें कि ‘रेड लेटर’ को अब तक सात से ज़्यादा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में ऑफिशियल सेलेक्शन, नॉमिनेशन या अवॉर्ड मिल चुके हैं। फिल्म की यह अंतरराष्ट्रीय यात्रा अभी भी जारी है और इसे भारत के सिनेमा प्रेमियों के बीच खासी पॉपुलरिटी मिल रही है।

U/A सर्टिफिकेट के साथ रिलीज़ हो रही यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के लिए उपयुक्त है, खासकर उन दर्शकों के लिए जो सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्में देखना पसंद करते हैं।

सिनेमा के बदलते दौर में ‘रेड लेटर’ जैसे प्रयोग फिल्म जगत से जुड़े लोगों को अलग अलग सामाजिक लेकिन दबे हुए मुद्दों पर अच्छी फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

9 अगस्त से शीमारूमी पर मिनी फ़ीचर फ़िल्म रेड लेटर रिलीज होगी। मनोरंजन के साथ ही यह फ़िल्म दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देगी।

  • Related Posts

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

     छत्तीसगढ़ की शांत आबोहवा और यहां की सियासत में ‘अफीम की खेती’ ने एक नया भूचाल ला दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को कोरबा जिला कांग्रेस…

    Read more

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सीपत (अंजनी कुमार साहू) – जिला देशहा यादव समाज बिलासपूर एवं गोवर्धन पूजा समिति के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को खैरा डगनिया के भगवान लक्ष्मी नारायण…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    सत्ता के संरक्षण के बिना नशे का कारोबार संभव नहीं”- अफीम की अवैध खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा कार्यालय का घेराव, पुलिस से झूमाझटकी।

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    गोवर्धन पूजा समिति जिला देशहा यादव समाज का होली मिलन कार्यक्रम 15 मार्च को

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    सरेआम जाम छलका रहे कई पियक्कड़ गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

    एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ के कोयला घोटाले मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति

    ग्राम नेवसा में भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं की रही बड़ी उपस्थिति
    error: Content is protected !!