स्टंट कर रील बनाने वाले चार स्कार्पियो चालकों पर की गई कार्यवाही

वाहनों में सवार बच्चों के पालकों को  यातायात नियमो का पालन करने दिया गया समझाइश 

कोरबा। दिनांक 19.01.2026 को काले रंग की चार स्कारपियों वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएस 7298 , सीजी 12 बीएल 3201, सीजी 12 बीएल 7861 , सीजी 12 बीएच 8214 के द्वारा लोकमार्ग बालको से आई.टी.आई चौक कोरबा , कोसाबाडी , सुभाष चौक , निहारिका , घंटाघर , महाराणा प्रताप चौक , सीएसईबी चौक होते हुए महाराजा होटल तक तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से स्टंट करते हुए लोगों के जीवन को खतरे में डालकर चला रहे थे एवं उसमें बैठे हुए लोग खिडकी से झांकते हुए हाथ को बाहर निकाल कर मस्ती करते हुए जोर जोर से चिल्लाते हुए /  गाना बजाते हुए जा रहे थे जिसका विडियों सोशल मिडीया पर वायरल हो रहा था।उक्त वाहन चालकों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा में अपराध क्रमांक 56/2026 धारा 281 बीएनएस 184 एम.व्ही.एक्ट अपराध दर्ज किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त चारों काले रंग की स्कारपियों वाहनों को जप्त किया गया तथा जप्त किया गया एवं वाहन चालक पवन यादव निवासी भूलसी डीह, चंद्र कुमार कर्ष निवासी एसईसीएल सुभाष ब्लाॅक, रोहित पटेल निवासी चंद्र नगर बरहमपुर, मोहम्मद सहजाद खान निवासी बरहमपुर कोरबा को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।तथा वाहनों पर स्टंट करते हुए रिल्स बनाने वाले बच्चों के पालकों को सुरक्षित रूप से वाहनों में बैठने, यातायात नियमो का पालन करने हेतु समझाइश दिया गया।
इस तरह पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी ऐसे स्टंट कर रिल्स बनाने वाले एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार निगरानी रखी जाएगी एवं उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!