स्कूल अंदर चोरी के नियत से घुसने वाला आरोपी अभय कुमार देवांगन निवासी अखराभांठा को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 प्रार्थी बलदाऊ प्रसाद साहू साकिन सक्ती का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाक 27.9.2025 के रात्रि में दो लड़के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल अखराभांठा के अंदर चोरी करने की नियत से घुसे थे जिन्हे स्कूल अंदर घुसे देखे जाने पर अजीत उपाध्याय द्वारा फोन पर बताने पर यह एवं अजीत उपाध्याय के साथ गए तो दो व्यक्ति चोरी के नियत से घुसे थे जिन्हें दौड़ने पर एक व्यक्ति भाग गया एवं पकड़े लिये जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम अभय कुमार देवांगन पिता सत्यनारायण देवांगन उम्र 19 वर्ष अखराभांठा सक्ती के रहने वाला बताया गया कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवचना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) मनीष कुंवर के मार्गदशन में आरोपी अभय कुमार देवांगन से पूछताछ करने पर बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के सामने गेट में ताला लगे होने से अपने दोस्त के साथ दीवाल फांद कर स्कूल अंदर चोरी करने की नियत से घुसकर आचार्य कमरा के ताला को पत्थर से तोड रहे थे तब हम दोनों को आचार्य लोग देख लिये जिससे दोनों भाग रहे थे और मुझे पकडा लिये तथा मेरा दोस्त अंधेरा का फायदा उठा वहां से भाग गया। प्रकरण की विवेचना पर आरोपी अभय देवागन के विरुद्ध के प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में एक अन्य फरार आरोपी की पता तलाश कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाती है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जीतकुमार जाटवर, संजीव शर्मा आरक्षक ब्रजमोहन नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!