गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक फरार

कोरबा, 6 अगस्त। गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार बाजार के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर (CG 04 JC 9564) और बाइक (CG 12 AH 2745) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयले से भरा ट्रेलर गेवरा से कुसमुंडा की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। मंगलवार बाजार के पास अचानक सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रेलर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान आशीष कुमार कंवर,पिता वीरू कंवर, निवासी चुनचुनी बस्ती, गेवरा के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया , वहीं पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद क्षेत्र में गहरा तनाव देखा गया। लोगों ने बताया कि गेवरा-कुसमुंडा मार्ग पर कोयला ढोने वाले भारी वाहन लगातार दौड़ते हैं और चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क हादसे आम हो गए हैं।

प्रशासन से की यह मांग

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था सख्त करने, पुलिस गश्त बढ़ाने और वाहनों की गति सीमा पर निगरानी की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं रोकी जा सकें।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

  • Related Posts

    सिंधी प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन इन 3 टीमों ने मारी बाजी

    कोरबा। सिंधी समाज द्वारा आयोजित सिंधी प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-2 में रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को खेले गए मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों…

    सीजी बोर्ड की 12वीं हिंदी परीक्षा पर बवाल, पेपर लीक का दावा… NSUI ने घेराव का किया ऐलान

    छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र के लीक होने का दावा किया गया…

    Comments are closed.

    You Missed

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    कोरबा।दर्री 17/03/2026

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    छत्तीसगढ़ की पूजनीय लोक संत भक्त माता कर्मा की जयंती के पावन अवसर पर कोरबा के घंटाघर में साहू समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    बालको में “अंबेडकर भवन” का नाम बदलकर “वेदांता स्किल स्कूल” किए जाने पर विवाद, अमित जोगी ने जताया कड़ा विरोध

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की 1010वीं जयंती पर सीपत में भव्य शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    छत्तीसगढ़: कथावाचक और मंत्री के बीच 15 लाख को लेकर विवाद, आत्मदाह की चेतावनी से प्रदेश की राजनीति में बड़ी हलचल

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन

    सोहागपुर में गौधाम का हुआ उद्घाटन
    error: Content is protected !!