पेट्रोल पंप में रात में लाठी-डंडा और चाकू से पेट्रोल के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट

। चैतमा पेट्रोल पंप में गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे लाठी-डंडा और चाकू से लैस 4 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। दो बाइक में पहुंचे बदमाशों ने कर्मचारियों कांशीराम टांडिया और राजकुमार कश्यप को बंधक बनाते हुए लगभग साढ़े 8 हजार रुपए लूट लिए।

घटना पाली थाना क्षेत्र की चैतमा चौकी अंतर्गत हुई। कर्मचारियों के संभलने से पहले ही बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट करते हुए उन्होंने बैग व गल्ले में रखी बिक्री की रकम को समेट लिया। इसके बाद दोनों कर्मचारियों को पेट्रोल पंप के कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। कर्मचारियों ने किसी तरह मैनेजर रामकुमार पटेल को फोन कर घटना की जानकारी दी। मैनेजर मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर कांशीराम के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए, जिसके चलते उसे अस्पताल भेजा गया।

प्राथमिक इलाज के बाद पुलिस ने दोनों कर्मचारियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी। क्षेत्र में इससे पहले भी कई पेट्रोल पंपों में इसी तरह लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि अब ऑनलाइन भुगतान बढ़ने से कैश की मात्रा कम रहती है, फिर भी पेट्रोल पंपों को निशाना बनाए जाने की वारदातें थम नहीं रही हैं।

  • Related Posts

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग…. लाखों का सामान जलकर खाक…. कड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र…

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    अंतिम क्षण तक लक्ष्य के लिए जुटे रहो-गीता फोगाट से मिलकर उत्साहित हुए खिलाड़ी, बोले- ‘गीता दीदी हमारी रोल मॉडल’ अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/ शनिवार का दिन सरगुजा संभाग के…

    Comments are closed.

    You Missed

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    देर रात कपड़े की दुकान में लगी  आगलाखों का सामान जलकर खाककड़ी मशक्कत से दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू….

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    हार से न हों निराश, खुद पर रखें विश्वास- गीता फोगाट का खिलाड़ियों को सफलता मंत्र

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    दीपका नगर पालिका में ₹84 लाख के स्ट्रीट लाइट कार्य में ‘अंधेरगर्दी’, युवा कांग्रेस ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    खदान में डंपर ऑपरेटर और बस चालक भिड़े, हिंसक झड़प हुई

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    जिला पंचायत की सामान्य सभा की हुई बैठक, विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात

    रमजान की रहमत: रजा यूनिटी फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई खुशियों की सौगात
    error: Content is protected !!