जिला क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनभागीदारी को बढ़ावा देने बैठक आयोजित,जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्य बनें निक्षय मित्र

बिलासपुर/जिला क्षय (टीबी) नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनभागीदारी को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों की बैठक सीएमएचओ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी व सदस्य मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के साथ ही निक्षय मित्र बनने का संकल्प लिया।

सीएमएचओ कार्यालय में हुई बैठक में जिले के सभी विकासखंड के सभी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया जिसके लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल ने की। बैठक में ग्राम स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता करने तथा जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी और ग्रामीण क्षेत्रों के टीबी मरीजों के ‘निक्षय मित्र’ बनने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ. गायत्री बांधी नोडल अधिकारी टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी, डीपीएम पियूली मजूमदार एवं टीबी सलाहकार आशीष सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: साल 2026 में चैत्र नवरात्र की शुरूआत 19 मार्च से होने जा रही है. श्रद्धालु 27 मार्च तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. नवरात्र के आखिरी दिन…

    Read more

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    *कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी* शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानने जब कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के दौरे…

    Read more

    Comments are closed.

    You Missed

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    Chaitra Navratri 2026: हिंदू नववर्ष के पहले शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    कलेक्टर की तालियों ने बढ़ाया हौसला, आंगनबाड़ी में बच्चों ने सुनाई ए-बी-सी-डी*

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    छत्तीसगढ़ में अफीम का ‘काला साम्राज्य’: दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में 5 एकड़ में अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे विकास तिवारी, तीन सदस्यीय टीम करेगी जांच…

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    शोक:कांग्रेस नेता सुरेन्द्र लाम्बा को पत्नीशोक, आज अंत्येष्टि

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

    रसोई गैस के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
    error: Content is protected !!